रांची CWC में अब रोज होगी बैठक, एक सप्ताह में 18 मामलों का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची बाल कल्याण समिति में नयी सदस्य अंशु माला कर्ण के योगदान के बाद मामलों के निष्पादन में तेजी आई है। एक सप्ताह में 18 मामलों का निपटारा किया गया है।

विज्ञापन

रांची. बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) में गुरुवार को तीन सदस्यीय बेंच की बैठक हुई. नयी सदस्य अंशु माला कर्ण के आने के बाद इस साल तीन सदस्यीय बेंच की यह दूसरी बैठक थी. बैठक में लोहरदगा सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष कुंती देवी और सदस्य मो खुर्शिद आलम भी शामिल हुए. दोनों फिलहाल रांची सीडब्ल्यूसी के अतिरिक्त प्रभार में हैं. गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान करीब आठ बच्चों को उनके माता-पिता के साथ रिलीज किया गया. बता दें कि नयी सदस्य अंशु माला कर्ण ने एक सितंबर को पदभार ग्रहण किया था. उनके पदभार संभालने के बाद मामलों के निष्पादन में तेजी आयी है. एक सप्ताह के भीतर करीब 18 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है.

विज्ञापन

अब प्रतिदिन हो रही बैठकें

पहले सीडब्ल्यूसी की बैठक सप्ताह में सोमवार और गुरुवार को ही होती थी. नयी सदस्य के योगदान के बाद अब प्रतिदिन बैठकें हो रही हैं. वहीं, तीन सदस्यीय बेंच की बैठक सोमवार और गुरुवार को होती है. बच्चों से जुड़े मामलों, विशेषकर स्कॉलरशिप से संबंधित मामलों की सुनवाई और निर्णय के लिए तीन सदस्यीय बेंच का होना आवश्यक है.

एक साल से अध्यक्ष समेत कई पद थे रिक्त

गौरतलब है कि सितंबर 2025 से रांची सीडब्ल्यूसी में अध्यक्ष समेत सदस्यों के पद रिक्त थे. करीब एक वर्ष बाद एक सितंबर 2026 को अंशु माला कर्ण की सदस्य के रूप में नियुक्ति हुई. हालांकि, अभी भी अध्यक्ष समेत तीन अन्य सदस्यों के पद रिक्त हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola