Jharkhand News: रांची से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, टला बड़ा हादसा

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News: रांची से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में टेकऑफ के वक्त आज शनिवार को तकनीकी खराबी आ गयी. एसी बंद होने और जोरदार आवाज सुनाई दी. इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि रांची से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में टेकऑफ के वक्त तकनीकी खराबी आ गयी. एसी बंद होने और जोरदार आवाज सुनाई दी. इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही उसे वापस लाया गया. इस तरह रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रिफंड की प्रक्रिया शुरू

जानकारी के अनुसार रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज रांची से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के टेकऑफ के वक्त एसी बंद होने और जोरदार आवाज सुनाई देने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ. इससे बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि कोलकाता जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी कि तकनीकी खराबी की सूचना मिली. इसके बाद फ्लाइट को वापस लाया गया. यात्रियों के लिए रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Also Read: डॉ अर्चना शर्मा आत्महत्या मामला: रिम्स में OPD सेवा बंद, गंभीर मरीजों का ही हो रहा रजिस्ट्रेशन

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola