Cycling: स्टेट रोड साइकिलिंग में रांची बना विजेता, वेस्ट सिंहभूम उप विजेता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Nov 2024 9:33 PM
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 11वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर, जूनियर व सब जूनियर रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गयी.
रांची. मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 11वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर, जूनियर व सब जूनियर रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गयी. इसमें 93 अंकों के साथ रांची की टीम विजेता बनी, जबकि 33 अंक के साथ वेस्ट सिंहभूम की टीम उप विजेता बनी. इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 220 बालक-बालिक, महिला व पुरुष खिलाड़ी शामिल हुए थे. समापन समारोह में मुख्य अतिथि भू राजस्व विभाग के विशेष सचिव शशि प्रकाश झा, विशिष्ट अतिथि झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव एसके पांडे ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक, उपाध्यक्ष सुरजीत कुमार, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, सदस्य रितेश झा, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के आब्जर्वर प्रोन्नति रानी दास के अलावा रामकुमार भट्ट सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










