ग्राहक संतुष्टि सर्वे में रांची एयरपोर्ट देश में तीसरे, देवघर आठवें स्थान पर

Author Rajesh jha|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
रांची एयरपोर्ट की तस्वीर

रांची एयरपोर्ट की तस्वीर

रांची और देवघर एयरपोर्ट ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के ग्राहक संतुष्टि सर्वे में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रांची तीसरे और देवघर आठवें स्थान पर आया है, जो यात्री सुविधाओं में सुधार को दर्शाता है।

विज्ञापन

Ranchi and Deoghar Airport Ranking : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) द्वारा जनवरी से जून 2026 के बीच कराये गये ग्राहक संतुष्टि सर्वे में झारखंड के दो एयरपोर्ट रांची और देवघर ने शानदार प्रदर्शन किया है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को देशभर में तीसरा और देवघर एयरपोर्ट को आठवां स्थान मिला है. वर्ष 2025 में रांची एयरपोर्ट पांचवें और देवघर एयरपोर्ट 9वें स्थान पर था. सर्वे में रांची एयरपोर्ट को 4.96 अंक मिले हैं. पिछली बार 4.95 अंक मिले थे. वहीं, देवघर एयरपोर्ट को 4.91 अंक मिले हैं, जबकि पिछले वर्ष 4.94 अंक मिले थे.

2024 के मुकाबले रांची एयरपोर्ट की रैंकिंग में सुधार 

वर्ष 2024 में हुए सर्वे में दोनों एयरपोर्ट टॉप-30 में भी शामिल नहीं थे. सर्वे में वर्ष 2024 के दिसंबर में रांची एयरपोर्ट को 4.69 अंक और देवघर एयरपोर्ट को 4.30 अंक मिले थे. एएआइ हर साल दो बार सर्वे कराता है. इसमें उन एयरपोर्ट को शामिल किया जाता है, जहां सालाना 30 लाख से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है. इस बार देशभर के 63 एयरपोर्ट को सर्वे में शामिल किया गया. सर्वे सैंपलिंग पद्धति पर आधारित होता है. इस बार रांची एयरपोर्ट ने ग्वालियर, गया, कुल्लू मनाली, अयोध्या, हुबली, जम्मू, अगरतला, लेह व जबलपुर एयरपोर्ट को पीछे छोड़ दिया है.

उदयपुर व औरंगाबाद एयरपोर्ट पहले नंबर पर

उदयपुर और औरंगाबाद एयरपोर्ट ने 4.98-4.98 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर मदुरै व विजयवाड़ा (4.97 अंक), तीसरे स्थान पर भोपाल, वडोदरा, जामनगर व रांची एयरपोर्ट (4.96 अंक), चौथे स्थान पर ग्वालियर व गया (4.95 अंक), पांचवें स्थान पर कुल्लू मनाली और अयोध्या (4.94 अंक), छठे स्थान पर हुबली, जम्मू व अगरतला (4.93 अंक), सातवें स्थान पर लेह व जबलपुर (4.92 अंक), आठवें स्थान पर देवघर व राजमुंदरी (4.91 अंक), नौवें स्थान पर कोल्हापुर, बेलगावी, तूतीकोरिन, प्रयागराज व शिलांग (4.89 अंक) तथा 10वें स्थान पर बरेली, जोधपुर, आगरा व विशाखापट्टनम (4.88 अंक) एयरपोर्ट रहे.

इसे भी पढ़ें: रूस की क्रीमिया फेडरल यूनिवर्सिटी से डॉ. अनन्य नमन केशरी बने एमबीबीएस, पिठोरिया में खुशी का माहौल

इसे भी पढ़ें: 'कई अधिकारी न समय पर पत्रों का जवाब देते हैं, ना ही फोन उठाते हैं', वित्त मंत्री ने अपर मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी


विज्ञापन
Rajesh Jha

लेखक के बारे में

By Rajesh Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola