झारखंड दौरे पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्य सरकार को घेरा, रोजगार से आरक्षण तक कई मुद्दों पर बोले

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने झारखंड के अपने दौरे के दौरान राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने रोजगार, आरक्षण और छात्रों के आंदोलनों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखी.

विज्ञापन

राजलक्ष्मी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Ramdas Athawale : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले एक दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन से मेरे संबंध बहुत अच्छे थे. अलग झारखंड के लिए उनका आंदोलन था. लेकिन हेमंत सोरेन इतने एक्टिव नहीं हैं. छात्रों के आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि जब छात्रों का आंदोलन हुआ तो शुरुआत में उनसे बातचीत नहीं की गयी, बल्कि छात्रों पर लाठीचार्ज करवाया गया. इसके बाद परीक्षा रद्द हुई, लेकिन कोर्ट ने इस फैसले को रोक दिया. कोर्ट ने माना कि परीक्षाओं में धांधली हुई है. इस दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है. सरकार को नई नीति लाने की जरूरत है. वह कहते हैं कि सरकार को उद्योग की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए. भारत सरकार के सहयोग से राज्य सरकार झारखंड में उद्योग ला सकती है, ताकि लोगों को नौकरी मिल सके. 

जल्द झारखंड में बनेगी हमारी सरकार : अठावले 

मंत्री बताते हैं कि भले ही यहां हमारी सरकार नहीं है, लेकिन केंद्र की सभी योजनाएं यहां की जनता के लिए भी हैं. यहां भी केंद्र सरकार ने सड़कें बनायी हैं और झारखंड की जनता को राशन मिलता है. आज भले ही हमारी सरकार यहां नहीं है, लेकिन जल्द ही बनेगी. 

ये भी पढ़ें- बोरिंग कराने से पहले अब लेनी होगी निगम से अनुमति, बिना परमिशन लगेगा 1 लाख तक जुर्माना

जाति व्यवस्था खत्म, तो आरक्षण भी खत्म : अठावले

केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में उठी आरक्षण खत्म करने की मांग पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हर वर्ग को आरक्षण देने का काम किया है. अगर जाति व्यवस्था खत्म हो जाती है तो सरकार भी आरक्षण खत्म करने के लिए तैयार है. SC-ST के पास सुविधाएं कम हैं. इनकी मेरिट लिस्ट जनरल से कुछ अंकों से ही कम होती है. इसलिए यह कहना कि उनके पास कम बुद्धि है, गलत है. उनके पढ़ने के हालात अलग हैं. 

झारखंड में बढ़ते पलायन के सवाल पर रामदास अठावले ने कहा कि अगर झारखंड में बीजेपी सरकार आती है तो हम यहां रोजगार के अवसर लाएंगे, ताकि यहां से पलायन कम हो सके.

ये भी पढ़ें: RIMS में स्टेट कोटा की 190 MBBS सीटों पर नामांकन पूरा, शेष सीटों पर 5 सितंबर को होगा दाखिला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola