अनगड़ा में Sports Day का अलग अंदाज: Cycle Rally में शामिल हुए 50 बच्चे, खेल और Fitness का दिया संदेश
मेजर ध्यानचंद जयंती पर रामकृष्ण मिशन आश्रम ने निकाली साइकिल रैली | Prabhat Khabar Network
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा अनगड़ा में साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अनगड़ा: खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम की ओर से युवा खेल व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत शनिवार को साइकिल रैली निकाली गयी. रैली गेतलसूद के बुकी बलोरा मैदान से शुरू होकर महेशपुर शिव मंदिर तक गयी.
आपके शहर में
रोटरी क्लब ऑफ रांची मिडटाउन के सहयोग से आयोजित इस साइकिल रैली में विवेकानंद अभ्युदय प्रकल्प के सातवीं से 10वीं कक्षा तक के करीब 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने साइकिल चलाकर खेल, स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश दिया.
कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी भक्तिशानंद महाराज, जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जोगी, बीके झा, अभिजीत सेन गुप्ता, अनुराधा जायसवाल, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, पहलू बेदिया, संतोष बेदिया, विकास महतो, घनश्याम उरांव, जितेंद्र, राजेश और बेनीलाल महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: Silli Football Tournament: लोंगा FC बसिया ने जीता खिताब, विजेता टीम को मिले ₹50 हजार और ट्रॉफी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए