Silli Football Tournament: लोंगा FC बसिया ने जीता खिताब, विजेता टीम को मिले ₹50 हजार और ट्रॉफी

Updated:
विज्ञापन

सेफा विजेता टीम के साथ अतिथि | Prabhat Khabar Network

अनगड़ा में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। लोंगा एफसी बसिया ने फाइनल जीतकर 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया।

विज्ञापन

अनगड़ा: युवा संगम क्लब, साल्हन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, कांके जिप सदस्य संजय महतो, रौशन मुंडा, पारसनाथ उरांव और डॉ रिझू नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें लोंगा एफसी बसिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की गयी.

वहीं उपविजेता मंगल एफसी कांके को 30 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी गयी. तीसरे स्थान पर रही कांके एफसी को 10 हजार रुपये तथा चौथे स्थान पर रही अर्पण स्टूडियो एफसी साल्हन को भी 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया.

मौके पर एतवा भगत, सिकंदर अंसारी, रोहित करमाली, शिबू मुंडा, खालिक खान, डॉ दिनेश कुमार, मजबुल खान, राजू नायक समेत अन्य लोग मौजूद थे. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: Ranchi-Tata Road पर भीषण हादसा: दो मजदूरों की मौत, मुआवजे के बाद हटा डेढ़ घंटे का जाम



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola