राप्रसे के पांच अफसरों का स्थानांतरण-पदस्थापन
राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के पांच अफसरों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. वहीं एक अफसर को प्रोन्नति देकर उसी पद पर रखा है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.
रांची : राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के पांच अफसरों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. वहीं एक अफसर को प्रोन्नति देकर उसी पद पर रखा है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री के आप्त सचिव पवन कुमार मंडल को अपर समाहर्ता एवं समकक्ष कोटि में प्रोन्नति देते हुए उसी पद पर पदस्थापित किया गया है.
आपके शहर में
नाम-कहां थे-कहां गये
-
शैल प्रभा कुजूर-संयुक्त सचिव खाद्य आपूर्ति-संयुक्त सचिव ग्रामीण
-
विकास सुनील कुमार सिंह दो-संयुक्त सचिव राजस्व निबंधन-संयुक्त सचिव खाद्य आपूर्ति
-
मोहम्मद शब्बीर अहमद-उप सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन-सेवा खाद्य आपूर्ति विभाग
-
अनिल कुमार यादव-अवर सचिव राज्यपाल सचिवालय-सेवा खाद्य आपूर्ति विभाग
-
पारसनाथ यादव-प्रतीक्षारत-कार्यपालक दंडाधिकारी कोडरमा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए