झारखंड में एससी विभाग को मजबूत करने की तैयारी, वंचितों के अधिकारों को उचित मंच पर उठाने की बात
कांग्रेस एससी विभाग के राष्ट्रीय समन्वय सह प्रभारी राहुल राज पत्रकारों से बातचीत करते. | Prabhat Khabar Network
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अब वंचितों के अधिकारों और उत्थान के लिए पूरी तरह तैयार है. संगठन का लक्ष्य शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों की समस्याओं को उचित मंच पर मजबूती से उठाना है.
रांची. कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय समन्वय सह प्रभारी राहुल राज ने कहा कि संगठन वंचितों के अधिकारों और उनके उत्थान के लिए काम करेगा. गुरुवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और प्रभारी के राजू के पिछले छह महीने के अवलोकन के बाद नामों की घोषणा की गयी है.
उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राज्य में एससी विभाग शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों की समस्याओं को मजबूती से उचित मंच पर रखेगा. प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति के लोग कई स्तरों पर वंचित हैं. उनकी प्राथमिकता संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार और शैक्षणिक विकास सुनिश्चित करना होगी. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष अवध नारायण प्रसाद, जवाहर लाल सिन्हा, मनोज पासवान और मुकेश पासवान मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए