राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज BIT मेसरा में रिसर्च एग्जीबिशन का करेंगी उद्घाटन, स्मारक पदक भी करेंगी जारी

Updated:
विज्ञापन

President Droupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बीआईटी मेसरा में रिसर्च एग्जीबिशन का उद्घाटन करेंगी. वह स्मारक पदक भी जारी करेंगी. राष्ट्रगान के बाद समारोह का समापन होगा. इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

विज्ञापन

रांची-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (15 फरवरी) बीआईटी मेसरा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी. वह सबसे पहले जीपी बिड़ला ऑडिटोरियम में रिसर्च एग्जीबिशन कम डिसप्ले का उद्घाटन करेंगी. इसके बाद सीके बिड़ला और अन्य लोगों के साथ फोटोग्राफी होगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंच से स्मारक पदक जारी करेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

राष्ट्रगान के बाद समारोह का होगा समापन


बीआईटी मेसरा के स्थापना दिवस समारोह में कुलपति डॉ इंद्रनील मन्ना आगंतुकों का स्वागत करेंगे. इसके बाद सीके बिड़ला समूह के अध्यक्ष और उद्योगपति चंद्रकांत बिड़ला, राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तथा अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भाषण देंगी. राष्ट्रगान के बाद समारोह का समापन होगा. दिन के 12.15 बजे राष्ट्रपति वहां से नयी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10:25 बजे राजभवन से निकलेंगी


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार की सुबह 10:25 बजे राजभवन से निकलेंगी और 10:50 बजे बीआईटी पहुंचेंगी. वहां कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति 12:05 बजे निकलेंगी और बूटी मोड़, कांटाटोली फ्लाईओवर, सुजाता चौक, राजेंद्र चौक और हिनू होते हुए एयरपोर्ट पहुंचेंगी और 12:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी. बताया जाता है राष्ट्रपति के आने-जाने के दौरान एक घंटा पहले ट्रैफिक रोक दिया जाएगा.

शुक्रवार की शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची


राष्ट्रपति के बीआईटी जाने के 24 घंटे पूर्व 14 फरवरी को सुबह 10:35 बजे कांके रोड से बीआईटी तथा बीआईटी से बूटी मोड़, कांटाटोली फ्लाईओवर, सुजाता चौक, राजेंद्र चौक, हिनू चौक होते एयरपोर्ट तक रांची पुलिस ने मॉक ड्रिल किया. मॉक ड्रिल में वार्निंग कार सहित 30 वाहनों का काफिला था. 14 फरवरी की शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट से राजभवन पहुंचीं.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में करेंगी शिरकत, राजभवन से कब होंगी रवाना? ये है आज का ट्रैफिक रूट

ये भी पढ़ें: Jharkhand Congress New In Charge: कांग्रेस ने गुलाम अहमद मीर की जगह किन्हें बनाया झारखंड कांग्रेस का नया प्रभारी

ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जहां ढूंढने से भी कोई इंसान नहीं मिलता, कहां चला गया पूरा का पूरा गांव?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola