गुलाबी गैंग की चार महिलाओं समेत पांच को पुलिस ने भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

दो भाइयों को हमला कर किया था घायल

विज्ञापन

रातू. थाना क्षेत्र के सिमलिया में एक जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची गुलाबी गैंग की महिलाओं ने दो सगे भाई नुरूल होदा और शमशुल होदा पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने चार महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. रातू पुलिस ने मंगलवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया. पकड़ी गयी महिलाओं में नामकुम की राजाउलातू निवासी पम्मी देवी, धुर्वा डैम साइड निवासी सुनीता देवी उर्फ गुड़िया उर्फ सोनी, जेपी मार्केट धुर्वा निवासी कलावती देवी उर्फ उषा देवी, कोकर निवासी हीरामणि देवी और पुंदाग निवासी जुम्मन अंसारी शामिल है. पुलिस गैंग की सरगना समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola