पुलिस ने पिस्टल बरामद किया

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने पिस्टल बरामद किया

हेसल टोल प्लाजा में सोमवार की देर रात हुई फायरिंग मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद किया.

विज्ञापन

अनगड़ा.

थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित हेसल टोल प्लाजा में सोमवार की देर रात हुई फायरिंग मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद किया. एक टोल कर्मी ने पुलिस को पिस्टल सौंपी. बताया गया कि हंगामा के बाद भागते समय टोल कर्मियों ने आरोपी से पिस्टल छीन ली थी. आरोप है कि कार सवार लोग खुद को कांके थाना क्षेत्र के होचर का निवासी बताकर टोल प्लाजा से नि:शुल्क गुजरने देने की जिद कर रहे थे. टोल कर्मी द्वारा फास्टैग से 70 रुपये काटे जाने पर वे आक्रोशित हो गये और हंगामा करते हुए फायरिंग की. इधर टोल प्लाजा प्रबंधन ने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया, जिसमें आरोपी कार से पिस्टल निकालते हुए दिख रहा है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सारा विवाद सिर्फ 70 रुपये टॉल काटे जाने पर उत्पन्न हुआ है. सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी.

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola