पुलिस ने जुलूस मार्ग का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है

विज्ञापन

बुढ़मू.

रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है. खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने बुढ़मू व ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के बुढ़मू, मतवे, चकमे, उमेडंडा, ठाकुरगांव, बरौदी, उरूगुट्टू, पतरातू, सोबा, हेसलपीरी, बंसरी आदि गांवों में जुलूस मार्ग का जायजा लिया. साथ ही डीएसपी ने रामनवमी के अवसर पर उमेडंडा, बुढ़मू, उरूगुट्टू, बरौदी व ठाकुरगांव में लगने वाले मेला स्थलों का भी निरीक्षण किया. कहा कि पर्व के दौरान अशांति फैलानेवालों व सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना भेजने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा. इस अवसर पर थाना प्रभारी, नवीन शर्मा, थाना प्रभारी शुभम कुमार, संजीव कुमार, दिलीप कुमार, प्रभाष रवानी, रवि उरांव, विनय यादव, सुरेश दास, प्रधान किस्कू सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola