गिरफ्तारी की मांग लेकर थाना पहुंचे लोग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तारी की मांग लेकर थाना पहुंचे लोग
विज्ञापन
रांची : हातमा बस्ती स्थित तालाब में मछली मारने को लेकर हुए विवाद में 17 जुलाई को पीयूष नामक युवक को गोली मारी गयी थी़ आरोप भोलू मिर्धा, आनंद मिर्धा व किशन पर है़ गोली मारनेवाले आनंद मिर्धा को गोंदा पुलिस ने उसके घर से शनिवार को गिरफ्तार किया था़ उसके पास एक पिस्टल मिला था़
आपके शहर में
विज्ञापन
अन्य दो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हातमा बस्ती के लोग बुधवार को गोंदा थाना पहुंचे़ हालांकि प्रभारी थानेदार के समझाने के बाद मामला शांत हुआ़ पीयूष के पिता दुर्गा राम के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन