ePaper

218 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 27 Oct 2024 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
218 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

आइटीआइ बस स्टैंड में छापेमारी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

रांची. पंडरा ओपी पुलिस की टीम ने शनिवार को आइटीआइ बस स्टैंड में छापेमारी कर अजीज भंडरी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद बैग की तलाशी में 218 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है. आरोपी मूल रूप से गुमला जिला का रहनेवाला है. उसने रांची के विभिन्न स्थानों से यह कफ सिरप खरीदा था. गुमला ले जाकर कफ सिरप को अधिक कीमत पर बेचने की उसकी योजना था. इसी बीच स्थानीय कुछ लोगों ने संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर कार्रवाई की. पुलिस आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह कफ सिरप कहां और किन लोगों से खरीदा था, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ भी जानकारी एकत्र कर कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola