मंईयां योजना की राशि खाते में जाने पर सीएम बोले, जो मैंने कहा उसे रिकाॅर्ड समय में पूरा किया

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मैंने जो वादा अपने राज्य की महान जनता से किया था, उसे पूरा कर रहा हूं. हर मंईयां योजना के लाभुकों के खाते में हर माह 2500 रुपये भेजे जायेंगे.

विज्ञापन

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि जो मैंने कहा, उसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया. दिसंबर से महिलाओं के खाते में 25-25 सौ रुपये भेजेा जाने लगे हैं. 28 दिसंबर को सीएम नामकुम में कार्यक्रम आयोजित कर खाते में राशि भेजने की योजना का शुभारंभ करनेवाले थे, लेकिन राष्ट्रीय शोक की वजह से इसे टाल दिया गया. सीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के निधन के कारण मंईयां सम्मान का 28 दिसंबर काे होनेवाला कार्यक्रम टाल दिया गया है. हालांकि मैंने जो वादा अपने राज्य की महान जनता से किया था, उसे पूरा कर रहा हूं. हर मंईयां योजना के लाभुकों के खाते में हर माह 2500 रुपये भेजे जायेंगे.

देश में पहली बार 2500 का लगा होर्डिंग्स

राज्यभर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर 28 दिसंबर को ही मंईयां सम्मान योजना को लेकर होर्डिंग्स लगाये गये हैं. जिसमें लिखा हुआ है देश में पहली बार झारखंड दे रहा बहन-बेटियों को खुशियों का उपहार, 2500 रुपये मासिक, हर मंईयां को हर साल 30 हजार रुपये दिये जायेंगे. नेक इरादा, निभाया वाद. पिंक कलर में ये होर्डिंग्स लगाये गये हैं.

झामुमो ने कहा : सीएम ने वादा पूरा किया

झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की जनता से किये गये एक-एक वादे को पूरा कर रहे हैं. हर मंईयां के खाते में हर माह 2500 रुपये खाते में भेजना आरंभ कर दिया गया है. जो वादा पार्टी ने किया, वह सरकार ने पूरा किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola