रांची में ओबीसी मोर्चा का प्रदर्शन, जाति जनगणना में अलग कॉलम की मांग
काला बिल्ला लगाकर ओबीसी मोर्चा ने किया विरोध पद्रर्शन | Prabhat Khabar Network
रांची में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जानिए पूरी खबर।
रांची : जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने डोरंडा स्थित आंबेडकर चौक पर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि भी दी गयी.
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास की बात करती है, लेकिन ओबीसी की गिनती से परहेज कर रही है. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब रांची से गांव-गांव तक पहुंच गयी है. अब गांव से दिल्ली तक कूच किया जायेगा.
2027 की जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग
मोर्चा के आजम अहमद ने कहा कि जाति जनगणना 2027 में ओबीसी का कॉलम जोड़ना ही होगा. उन्होंने कहा कि अगर ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं होगा, तो जनगणना का भी विरोध किया जायेगा.
प्रदर्शन में जगदीश साहू, डॉ दिलीप सोनी, उत्कर्ष कुमार, प्रो भरत ठाकुर, रविंद्र यादव, विनोद कुमार गोप, सुबोध कुमार ठाकुर, मो. इसराइल खालिद, अजय कुमार, डॉ शिवानंद काशी, केपी यादव, सच्चिदानंद गोप, ब्रजेश कुमार, बालेश्वर ठाकुर, रोहित कुमार और रवि कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए