ePaper

एनटीपीसी या अन्य कंपनियों को झारखंड की जनता के हित में काम करना होगा : हेमंत सोरेन

Updated at : 29 Sep 2020 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
एनटीपीसी या अन्य कंपनियों को झारखंड की जनता के हित में काम करना होगा : हेमंत सोरेन

Jharkhand news, Hazaribagh news : हजारीबाग : हजारीबाग जिला अंतर्गत बडकागांव में एनटीपीसी (NTPC) के खिलाफ विस्थापित प्रभावित अधिकार सत्याग्रह आंदोलन चल रहा है. बडकागांव विधायक अंबा प्रसाद (Mla Amba Prasad) आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से मंगलवार (29 सितंबर, 2020) को मुलाकात की. सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट, किसान-रैयतों की मांगों और एनटीपीसी द्वारा जनता के अधिकार के खिलाफ लिये गये निर्णय की जानकारी मुख्यमंत्री को दिया.

सीएम हेमंत सोरेन ने विधायक अंबा प्रसाद को आश्वस्त किया कि जनता के अधिकार का हनन नहीं होने दिया जायेगा. विस्थापन के नाम पर सरकार रैयतों को न्याय और अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. एनटीपीसी हो या कोई अन्य कंपनी उसे झारखंड की जनता के हित में ही काम करना होगा.

Also Read: दुमका जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू, 247991 वोटर, 368 बूथों में डाले जायेंगे वोट

इस संबंध में विधायक अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री को बताया कि जब जनता के अधिकार और हितों की बात आती है, तो एनटीपीसी सरकार और जनता को उलझाने का प्रयास करती है. नियम- कानून को ताक में रखकर जनता को फर्जी मुकदमों में फंसाने का काम करती है.

विधायक ने बताया कि लोकतंत्र में कोई भी जनता के हितों के खिलाफ नहीं जा सकता है. एनटीपीसी नियम कानून को ताक पर रखकर जनता के अधिकार को कुचलने का प्रयास कर रही है, जो बर्दाश्त नही किया जा सकता है. विधायक अंबा प्रसाद ने बडकागांव क्षेत्र में चल रहे आंदोलन की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को दिया.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola