अहिंसा को बताया जीवन जीने की कला, पर्युषण में आज से होगा 24 घंटे अखंड नवकार जाप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में पर्युषण महापर्व के दौरान अहिंसा दिवस मनाया गया. स्वाध्यायियों ने छोटी-छोटी हिंसा से बचने और जीवन में अहिंसा को अपनाने का संदेश दिया.

विज्ञापन

रांची. अपर बाजार स्थित जैन मंदिर में पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया. श्री साधुमार्गी जैन संघ की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में स्वाध्यायी पुष्पा जी ओस्तवाल व ज्योति जी ओस्तवाल ने प्रवचन दिया. पुष्पा जी ओस्तवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में होने वाली छोटी-छोटी हिंसा से बचने का प्रयास करना चाहिए. हर धर्म में अहिंसा को परम धर्म बताया गया है. अहिंसा केवल विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है.

विज्ञापन

सुदर्शन श्रावक की कथा से दिया संयम का संदेश

कार्यक्रम में सुदर्शन श्रावक की कथा के माध्यम से दृढ़ श्रद्धा, संयम और धर्मनिष्ठा का संदेश दिया गया. पर्युषण महापर्व के दौरान अनेक तपस्याएं भी चल रही हैं. विशाल दसानी, खुशबू दसानी, पूजा बोहरा, पायल कोठारी, ममता पिंचा समेत अन्य तपस्वी तप-साधना में रत हैं.

24 घंटे अखंड नवकार मंत्र जाप आज से

13 सितंबर को जप दिवस के अवसर पर श्री साधुमार्गी जैन संघ की ओर से 24 घंटे का अखंड नवकार मंत्र जाप आयोजित किया जायेगा. इसका आयोजन 14 सितंबर की सुबह छह बजे तक होगा. कार्यक्रम में राजेश पिंचा, अशोक सुराणा, कोमल गेलड़ा, प्रकाश नहाटा, जय पिंचा, सुमन बच्छावत एवं करुणा चोरड़िया सहित अनेक गणमान्यजन, सदस्य व करीब 100-150 श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola