गैर एससी-एसटी मनरेगा मजदूरों के वेतन रोक का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, प्रभात खबर ने उठाया था मुद्दा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Dec 2021 10:20 AM
गैर एससी-एसटी मजदूरों की मजदूरी के भुगतान पर रोक का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है. ये मामला प्रभात खबर में भी तीन दिसंबर को प्रकाशित हुई थी.
धनबाद : मनरेगा में काम करने वाले गैर एससी-एसटी मजदूरों की मजदूरी के भुगतान पर रोक का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है. प्रभात खबर में तीन दिसंबर को प्रकाशित खबर ‘श्रमिकों के भुगतान में आरक्षण, एससी-एसटी को प्राथमिकता’ को लेकर एनएचआरसी में शिकायत की गयी है.
यह शिकायत 19365/IN/2021 के आलोक में वाद संख्या-1834/34/4/2021 के तहत दर्ज किया गया है. वादी ने आरोप लगाया है कि मनरेगा मजदूरों को लगभग दो माह बाद भी मजदूरी नहीं देना अन्याय है. यह मानवाधिकार का उल्लंघन है. आयोग से न्याय की गुहार लगायी गयी है. शिकायत ऑनलाइन दर्ज करायी गयी है. वादी ने खुद को मनरेगा मजदूर बताया है.
इसमें मनरेगा के केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है. याद रहे कि धनबाद में मनरेगा के ओबीसी एवं सामान्य जाति के मजदूरों की मजदूरी पर 10 अक्तूबर से रोक है. आवंटन के अभाव में यहां के मजदूरों को काम के बदले मजदूरी नहीं मिल पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










