नियोजन नीति को लेकर BJP ने फिर किया हंगामा, 60-40 नाय चलतो की टी- शर्ट पहन पहुंचे विधानसभा

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होती भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर हेमंत सरकार के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिये थे. सभी एक तरह की टी- शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे थे, जिसमें 60-40 नाय चलतो लिखा हुआ था
झारखंड विधानसभा में मंगलवार को भी सदन की शुरुआत हंगामेदार रही. भाजपा विधायकों ने नियोजन नीति को लेकर हंगामा किया. सदन शुरू होने से पहले ही भाजपा नेता 60-40 नाय चलतो का नारा लगाते दिखे. गौरतलब है कि कल से ही भाजपा नेता नयी नियोजन नीति को लेकर तल्ख तेवर अपनाये हुए हैं.
इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही शुरू पहले भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर हेमंत सरकार के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिये थे. सभी एक तरह की टी- शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे थे, जिसमें 60-40 नाय चलतो लिखा हुआ था. हर कोई अपने हाथों में तख्तियां लिये विधि सम्मत नियोजन नीति को लागू करने की मांग कर रहे थे. विपक्षी नेताओं का आरोप है कि मौजूदा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ क्रूर मजाक कर रही है. सभी सीएम हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
नियोजन नीति पर क्या बोले आजसू प्रमुख सुदेश महतो….. pic.twitter.com/97D6cFrA7V
— Sameer Oraon (@SameerOraon15) March 14, 2023
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद बीजेपी विधायकों ने एक बार फिर वेल में घुसकर सरकार से जवाब मांगा. इस दौरान स्पीकर रवींद्रनाथ महतो उनसे शांत रहने की अपील करते रहे लेकिन, वो नहीं मानें. सभी नये नियोजन नीति को वापस लेने की जिद्द पर अड़े थे और साथ ही साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस पर जवाब मांग रहे थे. उनका आरोप है कि सरकार ने फर्जी तरीके से सर्वे किया है. वहीं, आजसू प्रमुख सुदेश महतो का कहना है कि सरकार अभी तक नियोजन नीति स्पष्ट नहीं कर रही है जिसके चलते असमंजस की स्थिति बनी हुई है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की नीति बनीं है उसे लेकर कोई भी सवाल करेगा, जिस तरह की स्थिति अभी प्रारंभ हुई है वो अभी बड़ा होगा. उन्होंने बन्ना गुप्ता को नसीहत देते हुए कहा कि पहले वो अपने विधायकों को समझायें. उन्हें जाकर पहले राज्य की जनता के सामने स्थिति सपष्ट करनी चाहिए.
इधर झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने भी नियोजन नीति पर अपनी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि नयी नियोजन नीति से छात्रों में निराशा है. साथ ही साथ उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से सवाल पूछा है कि मुख्यमंत्री को बाहरी लोगों से इतना प्रेम क्यों है.
वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने नियोजन नीति पर सवालों के जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी बेवजह धरना प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री सभी के सवालों का जवाब दे देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










