नए साल की सौगात, वंदे भारत ट्रेन से 5 घंटे में तय होगी रांची से हावड़ा की दूरी

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची से पश्चिम बंगाल के हावड़ा की दूरी अब 5 घंटे से भी कम समय में तय हो जायेगी

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची से पश्चिम बंगाल के हावड़ा की दूरी अब 5 घंटे से भी कम समय में तय हो जायेगी. वर्ष 2023 में रांची से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो सकती है. रांची और हावड़ा के बीच की दूरी 419 किलोमीटर है. अभी इस दूरी को तय करने में आठ घंटे से ज्यादा का समय लगता है. वंदे भात ट्रेन इस दूरी को 4 घंटे 55 मिनट में तय कर लेगी. बता दें कि रांची से हावड़ा के बीच नयी ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है. सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो रांची-हावड़ा के बीच इसी वर्ष यानी 2023 में वंदे भारत एक्सप्रेस यानी ट्रेन-18 चलने लगेगी. रेलवे बाेर्ड के अधिकारियाें के अनुसार, रेल मंत्रालय ने दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय काे एक प्रस्ताव भेजा था. इस प्रस्ताव पर मुख्यालय से लेकर रांची रेल डिवीजन और रेल मंत्रालय तैयारी में लगा हुआ है. जानकारी के अनुसार, रेल मंत्रालय देश के 40 रूटों पर ट्रेन-18 चलायेगा. इसमें रांची-हावड़ा ट्रेन काे भी शामिल किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola