नेहरू क्लब बना मोहननगर फुटबाल टूर्नामेंट का विजेता

Updated:
विज्ञापन

मोहननगर वर्ल्ड कप फुटबाॅल टूर्नामेंट का फाइनल नेहरू क्लब ने जीत लिया.

विज्ञापन

खलारी. मोहननगर वर्ल्ड कप फुटबाॅल टूर्नामेंट का फाइनल नेहरू क्लब ने जीत लिया. मंगलवार को मोहननगर मैदान में टूर्नामेंट के फाइनल मैच में नेहरू क्लब ने मोहन नगर मामा क्लब को 1-0 गोल से हरा दिया. फाइनल मैच समारोह के मुख्य अतिथि मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबाॅल में किक कर खेल का शुभारंभ किया. कहा कि मोहननगर के लोग खेल प्रेमी हैं. खलारी के दूसरे गांव टोलों में भी खेल के प्रति रुचि बढ़ानी चाहिए. प्रतियोगिता के विजेता टीम को 30 हजार रुपये नकद और एक बड़ा कप व उपविजेता को 20 हजार नकद व एक कप दिया गया. इस अवसर पर कृष्णा चौहान, रमेश चौहान, सुनील सिंह, सोनू पांडेय, रामबलि चौहान, अशर्फी राम, प्रदीप भुइयां, कमलेश कुमार, शक्ति कुमार, हसन अंसारी, धर्मेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola