NEET Paper Leak: रांची के रिम्स से एक और पटना के एम्स से चार मेडिकल स्टूडेंट्स गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

NEET

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआइ की जांच की आंच रांची के रिम्स तक पहुंच गयी है. सीबीआइ ने रांची रिम्स से एक और पटना एम्स से चार मेडिकल स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

NEET Paper Leak: रांची/पटना-नीट यूजी-2024 पेपर लीक मामले में सीबाआइ ने गुरुवार को रांची रिम्स से एक और पटना एम्स से चार मेडिकल स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है. रिम्स से गिरफ्तार मेडिकल की छात्रा सुरभि कुमारी एमबीबीएस 2023 बैच के सेकेंड ईयर में पढ़ती है. वह रामगढ़ की रहनेवाली है. पटना एम्स से गिरफ्तार चार मेडिकल स्टूडेंट में थर्ड ईयर में पढ़नेवाले सिवान निवासी चंदन सिंह, पटना निवासी कुमार शानू, धनबाद निवासी राहुल आनंद और सेकेंड ईयर में पढ़नेवाला अररिया निवासी करण जैन शामिल हैं. इन चारों को सीबीआइ ने पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड पर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नीट पेपर लीक की जांच रिम्स तक पहुंची

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआइ की टीम छात्रा सुरभि कुमारी से पूछताछ के लिए बुधवार शाम ही रिम्स के हॉस्टल नंबर-3 में पहुंची थी. देर शाम तक से पूछताछ करने के बाद उसे पुलिस संरक्षण में हॉस्टल में ही रखा गया. गुरुवार सुबह उसे दोबारा पूछताछ के लिए रांची स्थित सीबीआइ के कार्यालय में बुलाया गया. लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. परिजनों की अनुपस्थिति में बुधवार और गुरुवार को छात्रा से पूछताछ के दौरान डीन स्टूडेंट वेलफेयर और हॉस्टल वार्डन को छात्रा के बारे में जानकारी के लिए बुलाया गया था. उसको हिरासत लिये जाने की जानकारी रिम्स प्रबंधन के जरिये उसके अभिभावकों को दी गयी. गुरुवार को उसके अभिभावक सीधे सीबीआइ के कार्यालय पहुंचे थे. बता दें कि नीट यूजी-2024 पेपर लीक मामले में झारखंड के किसी मेडिकल कॉलेज से यह पहली गिरफ्तारी है. सीबीआइ इस पूरे मामले के मास्टर माइंड संजीव मुखिया तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इसके लिए कुछ मेडिकल के छात्र और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. पटना एम्स से पहले जोधपुर एम्स के तीसरे वर्ष के छात्र हुकमा राम का नाम भी इस मामले में सामने आया है. हालांकि वह फिलहाल फरार है.

पटना एम्स के चारों छात्रों के कमरे सील, सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त


नीट यूजी पेपर लीक मामले में पूर्व में गिरफ्तार किये गये मुख्य आरोपी रॉकी से पूछताछ के आधार पर सीबीआइ ने पटना एम्स के चार मेडिकल स्टूडेट को गिरफ्तार किया है. इनमें चंदन सिंह, कुमार शानू, राहुल आनंद और करण जैन शामिल हैं. सीबीआइ ने इन चारों छात्रों के कमरों को सील कर दिया है, जबकि मोबाइल सहित सभी इलेक्ट्रिक गैजेट अपने कब्जे में ले लिये हैं. सीबीआइ इन छात्रों के कॉल डिटेल्स भी निकाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि पिछले दो-ढाई महीनों में इन छात्रों ने किन-किन लोगों से बात की है. इन चारों छात्रों के ईमेल एकाउंट और सोशल मीडिया एकाउंट को भी खंगाला जा रही है. गुरुवार को सीबीआइ ने चंदन सिंह, कुमार शानू, राहुल आनंद, करण जैन और सुरेंद्र को चार दिनों की रिमांड पर लिया है. उल्लेखनीय है कि सुरेंद्र ने ही रॉकी और अन्य आरोपियों की मुलाकात एम्स के इन चार एमबीबीएस छात्रों से करवायी थी. सुरेंद्र की भी गिरफ्तारी पटना एम्स परिसर से की गयी है.

Also Read: NEET Paper Leak : हजारीबाग में सीबीआई ने एक और को लिया हिरासत में, अपने साथ ले गई कागजात

Also Read: नीट पेपर लीक: हजारीबाग के तीन और धनबाद के अमन की रिमांड अवधि चार दिन और बढ़ी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola