ePaper

चाईबासा के गांवों में चुनाव बहिष्कार का पोस्टर चिपका रहे नक्सली

Updated at : 06 Apr 2024 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा के गांवों में चुनाव बहिष्कार का पोस्टर चिपका रहे नक्सली

चाईबासा में पुलिस को 31 मार्च को इस बात की सूचना मिली थी कि टोंटो थाना क्षेत्र के टेंसार एवं टेंसार पुल के पास नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाया है. जब इस बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची थी, तब पुलिस ने देखा कि पोस्टर में लिखा है कि देहाती क्षेत्र के तमाम पुलिस कैंप वापस नहीं हो, तो वोट नहीं.

विज्ञापन

रांची. चाईबासा में पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि चुनाव बहिष्कार के पीछे छह नक्सली मास्टर माइंड के रूप में काम कर रहे हैं. छह नक्सलियों में शीर्ष नक्सली नेता अजय महतो, अपटन, चंदन लोहरा, पिंटू लोहरा, कांडे होनहांगा और मोछू का नाम शामिल हैं. इन नक्सलियों के नामों की जानकारी अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस को दी है. जानकारी के अनुसार चाईबासा में पुलिस को 31 मार्च को इस बात की सूचना मिली थी कि टोंटो थाना क्षेत्र के टेंसार एवं टेंसार पुल के पास नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाया है. जब इस बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची थी, तब पुलिस ने देखा कि पोस्टर में लिखा है कि देहाती क्षेत्र के तमाम पुलिस कैंप वापस नहीं हो, तो वोट नहीं. आगे लिखा था कि चुनाव के जरिये सरकार बदल कर जनता की बुनियादी समस्या का हल नहीं होता है. इसलिए संसदीय चुनाव का बहिष्कार करें. पुलिस दमन अभियान बंद हो, नहीं तो वोट नहीं. पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार इस घटना से ग्रामीणों में दहशत हैं. आगे विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने की भी घोषणा की गयी है. लेकिन इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के जंगलों में नक्सलियों की तलाश में छापेमारी की. तब पुलिस को वहां कोई नक्सली मौजूद नहीं मिला. जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल नक्सलियों के बारे पता लगाना शुरू किया था. जिसके बाद पुलिस को पता चला कि उक्त नक्सली पुलिस- प्रशासन को परेशान करने और चुनाव का बहिष्कार कर ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola