कैदी वार्ड में शिफ्ट हुई नक्सली शीला मरांडी, ऑपरेशन शीघ्र

Updated:
विज्ञापन

गिरने से हाथ टूटने के बाद शीला मरांडी को रिम्स में भर्ती कराया गया था

विज्ञापन

रांची़ शीर्ष नक्सली प्रशांत बोस उर्फ बूढ़ा की पत्नी नक्सली कमांडर रही शीला मरांडी को ऑर्थो वार्ड से कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. गिरने से हाथ टूटने के बाद शीला मरांडी को रिम्स में भर्ती कराया गया था. उसे हड्डी विभाग के डॉक्टर गोविंद गुप्ता की देखरेख में रखा गया है. डॉक्टर उनके हाथ का ऑपरेशन शीघ्र करेंगे. गौरतलब है कि हाथ की हड्डी टूटने के बाद जेल प्रशासन ने बुधवार काे उसे रिम्स में भर्ती कराया था. उसे कैदी वार्ड में भारी सुरक्षा के बीच रखा गया है. गौरतलब है सराइकेला पुलिस ने एक करोड़ के इनामी तथा 70 से अधिक बड़े नक्सली हमलों के मास्टर माइंड व एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस व नक्सली कमांडर उनकी पत्नी शीला मरांडी को वर्ष 2021 में गिरफ्तार किया था. उनके साथ चार अन्य साथी भी गिरफ्तार किये गये थे. कुछ दिन सरायकेला जेल में रखने के बाद वर्ष 2023 में सुरक्षा कारणों से प्रशांत बोस, शीला मरांडी तथा उनके साथ गिरफ्तार अन्य चार नक्सलियों को होटवार जेल शिफ्ट किया गया था. तबीयत खराब होने पर नक्सली शीला मंराडी को पहले भी रिम्स में भर्ती कराया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola