शीर्ष नक्सली प्रशांत बोस की पत्नी शीला मरांडी रिम्स में भरती

Updated:
विज्ञापन

शीर्ष नक्सली प्रशांत बोस उर्फ बूढ़ा की पत्नी शीला मरांडी को रिम्स में भरती कराया गया है. शीला को रिम्स के ऑर्थो वार्ड में भरती कराया गया है.

विज्ञापन

रांची. शीर्ष नक्सली प्रशांत बोस उर्फ बूढ़ा की पत्नी शीला मरांडी को रिम्स में भरती कराया गया है. शीला को रिम्स के ऑर्थो वार्ड में भरती कराया गया है. रांची पुलिस ने रिम्स के ऑर्थो वार्ड में उनकी सुरक्षा के कड़ा इंतजाम किया है. एसएसपी ने उनकी सुरक्षा में महिला पुलिस के साथ पुरुष पुलिस कर्मी को तैनात किया है. सदर डीएसपी को सुरक्षा का पूरा जिम्मा दिया गया है. वह काफी दिनों से परेशान थी, जिसके बाद होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा प्रशासन ने उन्हें बुधवार को रिम्स में भरती कराया. गौरतलब है सराइकेला पुलिस ने एक करोड़ के इनामी तथा 70 से अधिक बड़े नक्सली हमलों के मास्टर माइंड व एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस व नक्सली कमांडर उनकी पत्नी शीला मरांडी को वर्ष 2021 में गिरफ्तार किया था. उनके साथ चार अन्य साथी भी गिरफ्तार किये गये थे. कुछ दिन सरायकेला जेल में रखने के बाद वर्ष 2023 में सुरक्षा कारणों से प्रशांत बोस , शीला मरांडी तथा उनके साथ गिरफ्तार अन्य चार नक्सलियों को होटवार जेल शिफ्ट किया गया था. तबीयत खराब होने पर नक्सली शीला मंराडी को पहले भी रिम्स में भरती कराया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola