झारखंड की पांच नदियां होंगी संरक्षित, नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के तहत होगा विकास

Updated at : 17 Apr 2023 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की पांच नदियां होंगी संरक्षित, नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के तहत होगा विकास

नदियों के विकास के लिए केंद्र सरकार आर्थिक मदद मुहैया करायेगी. उक्त योजना का उद्देश्य शहर की नदियों को संरक्षित करना है. इससे पर्यावरण का संरक्षण होगा.

विज्ञापन

केंद्र सरकार के ‘नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा’ कार्यक्रम के तहत देश भर की 109 नदियों को विकसित किया जायेगा. इसमें झारखंड के पांच जिलों की नदियों को भी शामिल किया जायेगा. योजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र ने झारखंड सरकार को पत्र लिख कर यहां के पांच जिलों में स्थित नदियों का मैनेजमेंट प्लान मांगा है. राज्य सरकार की योजना के लिए चयनित पांचों नदियां शहरी क्षेत्र में स्थित होनी चाहिए.

इन नदियों के विकास के लिए केंद्र सरकार आर्थिक मदद मुहैया करायेगी. उक्त योजना का उद्देश्य शहर की नदियों को संरक्षित करना है. इससे पर्यावरण का संरक्षण होगा. सामाजिक व आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी. झारखंड सरकार की ओर से नदियों की सूची उपलब्ध कराये के बाद उनके विकास की योजना तैयार की जायेगी.

यह प्लान नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अरबन अफेयर्स (एनआइयूए) मिलकर तैयार करेंगे. वर्ष 2021 में कानपुर शहर में स्थित नदियों के प्रबंधन की योजना पर काम हुआ था. अभी औरंगाबाद और अयोध्या नगर निगम भी अपने-अपने शहर में नदियों को विकसित करने की योजना पर काम कर रहे हैं.

पहले चरण में पांच शहरों का चयन :

केंद्र सरकार ने झारखंड के पांच शहरों का चयन पहले चरण में किया है. इसमें आदित्यपुर, रांची, मेदिनीनगर, गिरिडीह और धनबाद में स्थित नदियों का मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जायेगा. इसके लिए केंद्र सरकार ने जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola