मेसरा में निकली नर्मदेश्वर शिवलिंग और नंदी की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका

Updated:
विज्ञापन

नर्मदेश्वर शिव लिग का नगर भ्रमण | Prabhat Khabar Network

मेसरा के श्री नीलकंठ मंदिर समिति द्वारा नर्मदेश्वर शिवलिंग और नंदी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नगर भ्रमण में शामिल हुए।

विज्ञापन

मेसरा: श्री नीलकंठ मंदिर समिति, रामनगर-नेवरी की ओर से नर्मदेश्वर शिवलिंग और नंदी की शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. नर्मदेश्वर शिवलिंग और नंदी को आकर्षक ढंग से सजाकर नगर भ्रमण कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शोभायात्रा नेवरी और विकास चौक होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाये. शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा. बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी इसमें हिस्सा लिया.

मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय दास, संरक्षक संजय महतो, मदन महतो, श्री रामेश्वर ठाकुर, संदीप पाहन, शांति कुमारी मुंडा, कामेश्वर महतो, सतीश सिंह, पच्चू महतो, मिथिलेश मुंडा, बबलू मुंडा, संदीप राम, रामनाथ महतो, सोनू सिंह, विशाल सिंह, साधो उरांव, सोमनाथ मुंडा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: खेल दिवस पर मैदान में उतरे जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी, बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिला पुरस्कार 


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola