नामकुम : नशे में पत्नी को कुल्हाड़ी से मार डाला, पकड़ा गया

Updated:
विज्ञापन

राजा उलातु पंचायत के सोगोद में करम मुंडा ने पत्नी नंदिया देवी (28) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी.

विज्ञापन

राजा उलातु पंचायत के सोगोद में करम मुंडा ने पत्नी नंदिया देवी (28) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. घटना शनिवार रात 10 बजे की है. ग्रामीणों ने करम मुंडा को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार करम परिजनों के साथ खाना खा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी दौरान किसी बात को लेकर नंदिया देवी से विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर नशे में धुत करम ने कुल्हाड़ी से नंदिया के सिर पर वार कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद करम मुंडा जंगल में भाग गया. ग्रामीणों ने उसे पकड़ा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने नंदिया देवा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. मृतका के चार बच्चे हैं. सबसे बड़े बच्चे की उम्र लगभग 10 वर्ष है. मां की हत्या व पिता के जेल जाने से चारों बच्चे अनाथ हो गये हैं.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola