36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

भाजयुमो के लोअर बाजार मंडल के मंत्री बनाये गये नमन भरतिया

Jharkhand News, रांची न्यूज : नमन भरतिया को भारतीय जनता युवा मोर्चा लोअर बाजार मंडल का मंत्री बनाया गया है. इन्होंने हिन्दू जागरण मंच के एक कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की थी. मंच की गतिविधियों में ये हमेशा सक्रिय रहे और जिम्मदारी निभाते रहे. उसके बाद भाजपा के बूथ कार्यकर्ता बने. युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे. इसी तरह सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करते हुए आज इन्हें एक नयी जिम्मेदारी दी गयी. इन्हें भाजयुमो लोअर बाजार मंडल का मंत्री बनाया गया है.

नमन भरतिया ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोअर बाजार मंडल के अध्यक्ष अनमोल सिंह और पूरी रांची महानगर की टीम को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा के साथ वे अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे और पार्टी की कसौटी पर खरा उतरेंगे. उन्होंने कहा कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को भारतीय जनता युवा मोर्चा लोअर बाजार मंडल में मंत्री के रूप में कार्य करने का मौका दिया गया है. वे संगठन का विस्तार और मोदी जी के सपनों का भारत बनाने की दिशा में तेजी से अग्रसर होंगे.

Also Read: डायन के शक में बुजुर्ग महिला पर तलवार से हमला, रातभर दर्द से तड़पती रही महिला, आरोपी फरार

नमन भरतिया ने कहा है कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे जो जिम्मेदारी दी गयी है. उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. मुझ पर भरोसा जताने के लिए रांची के सांसद संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष केके गुप्ता, जिला महामंत्री वरुण साहू,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी एवं भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हैं.

Also Read: International Yoga Day 2021 In Jharkhand : कोरोना काल में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व विधायक दशरथ गागरई ने घरों में योगासन कर निरोग रहने का दिया संदेश, देखिए तस्वीरें

Posted By : Guru Swarup Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें