असंगठित मजदूरों के हक के लिए श्रमिक संगठन आगे आयें: कमलेश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jan 2026 8:19 PM
जनता मजदूर संघ कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन
डकरा. कोयला क्षेत्र में कार्यरत और रहनेवाले असंगठित मजदूरों के हक अधिकार की लड़ाई को मजबूत करने के लिए सभी श्रमिक संगठनों को अपना स्वार्थ छोड़ कर आगे आना होगा, तभी कोयलांचल क्षेत्र में सही अर्थों में गणतंत्र दिखेगा. उक्त बातें सीसीएल सलाहकार समिति सदस्य कमलेश कुमार ने कही. वे जनता मजदूर संघ कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. कहा कि असंगठित मजदूरों की हालत तब तक नहीं सुधर सकती, जब तक संगठित क्षेत्र की तरह के मजदूरों जैसी सुविधाएं नहीं मिलती. वहीं दूसरी ओर स्टेडियम में सोमवार को झंडोत्तोलन के बाद एनके एरिया के महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के कोयला खदानों की स्थिति, भविष्य की योजनाएं और वर्तमान उपलब्धि से सभी को अवगत कराया. इसके पहले उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और स्कूली बच्चों के परेड का निरीक्षण किया. अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया. संचालन अशोक कुमार सिंह, नीलम कुमारी ने संयुक्त रूप से किया.धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र कुमार ने किया. इस अवसर पर क्षेत्र के सभी श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि, सभी अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर महाप्रबंधक कार्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में महाप्रबंधक, जमस कार्यालय में सेतुबांध सिंह, मोनेट वाशरी में डीके सिंह, सभी पीओ कार्यालय पीओ, सभी पंचायत भवन, सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










