नगर निकाय चुनाव : 14 नगर निकायों में मई के तीसरे सप्ताह हो सकता है चुनाव

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Mar 2020 1:32 AM

विज्ञापन

राज्य में 10 जिलों के 14 नगर निकायों में चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. गढ़वा, पलामू, चतरा, कोउरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, धनबाद, बोकारो, पश्चिम सिंहभूम, रामगढ़ व सरायकेला-खरसावां में शहर सरकार के लिए मई तीसरे सप्ताह में मतदान संभावित है.

विज्ञापन

रांची : राज्य में 10 जिलों के 14 नगर निकायों में चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. गढ़वा, पलामू, चतरा, कोउरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, धनबाद, बोकारो, पश्चिम सिंहभूम, रामगढ़ व सरायकेला-खरसावां में शहर सरकार के लिए मई तीसरे सप्ताह में मतदान संभावित है. इन जिलों में आदित्यपुर नगर निगम, देवघर नगर निगम, धनबाद नगर निगम, चास नगर निगम, मंझिआंव नगर पंचायत, विश्रामपुर नगर परिषद, हरिहरगंज नगर पंचायत, बचरा नगर पंचायत, झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत, बड़की सरैया नगर पंचायत, धनवार नगर पंचायत, महागामा नगर पंचायत, गोमिया नगर परिषद, चक्रधरपुर नगर परिषद व सरायकेला नगर पंचायत के सभी पदों के लिए मतदान होगा. वहीं, चाईबासा नगर परिषद में अध्यक्ष, आदित्यपुर नगर निगम, गिरिडीह नगर निगम व रामगढ़ नगर परिषद में वार्ड पार्षदों के रिक्त पड़े एक-एक पद पर उपचुनाव भी होगा.

राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारी पूरी की : राज्य के 14 नगर निकायों में चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. आयोग निर्धारित समय पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कटिबद्ध है. अप्रैल में चुनाव की तिथि घोषित करने पर काम किया जा रहा है.

एनएन पांडेय, राज्य निर्वाचन आयुक्त, झारखंड

आरक्षित किये गये वार्ड, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के आरक्षण की प्रक्रिया जारी : राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान की पूरी तैयारी कर ली है. वार्डों का परिसीमन कर लिया गया है. वार्ड गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. मतदान केंद्रों का गठन कर लिया गया है. वार्डों का आरक्षण कर लिया गया है. हालांकि, नगर निकायों के महापौर, उप महापौर या अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के आरक्षण की प्रक्रिया शेष है. अगले 10 से 15 दिनों में इन पदों का आरक्षण भी पूरा कर लिया जायेगा. इस वर्ष जून के दूसरे सप्ताह में उक्त सभी नगर निकायों के पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग उसके पूर्व ही चुनाव संपन्न करा विधिवत अधिसूचना जारी करेगा.

मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित : जिन निकायों में चुनाव किया जाना है, वहां मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की गयी है. जिलों के उपायुक्तों द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है. ज्यादातर जिलों में 11 मार्च को प्रारूप का प्रकाशन कर लिया गया है. सूची पर आपत्ति के लिए सात दिनों का समय दिया गया है. त्रुटियों के निराकरण की अंतिम तिथि 19 मार्च है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola