दो बच्चों संग घर से निकली महिला का नहीं मिला सुराग, अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज
Author वैभव विक्रम
Updated:
विज्ञापन
अरगोड़ा थाना रांची
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला रेश्मा तिर्की अपने दो बच्चों के साथ अचानक लापता हो गई हैं. परिजनों की अथक तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.
विज्ञापन
रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट
विज्ञापन
रांची. अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू बगीचा टोली निवासी लुईस तिर्की की पत्नी रेश्मा तिर्की अपने दो बच्चों एलियस तिर्की और एलिफ तिर्की के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी हैं. परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और संभावित ठिकानों पर उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.
इसके बाद पति लुईस तिर्की ने अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर पत्नी और दोनों बच्चों की तलाश कराने की गुहार लगायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की जांच कर महिला और दोनों बच्चों की तलाश में जुटी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन