महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट

Updated:
विज्ञापन

सेक्टर-2 स्थित मार्केट में सब्जी खरीदने के दौरान हुई घटना

विज्ञापन

रांची. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 स्थित मार्केट में सब्जी खरीदने गयी महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पटेल नगर निवासी पीड़िता के पति ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि 26 अक्तूबर की रात साढ़े नौ बजे वे पत्नी के साथ सब्जी खरीदने अपनी कार से गये थे. कार से उतरने के बाद एक लाल रंग की कार आकर रुकी. उसमें से पांच लड़के उतरे और हमसे उलझने लगे. पत्नी के मना करने पर उसे भद्दी गालियां दी और उसे धक्का दे दिया. फिर पत्नी को कार में बंद कर वे उनलोगों को समझाने गये, तो वे लोग मुझसे मारपीट करने लगे. उन लड़कों में राहुल यादव, अभिजीत चक्रवर्ती, विकास कुमार, आदित्य यादव व अमन प्रनावती शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola