नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देनेवाली मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रातू.

थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देनेवाली मामला प्रकाश में आया है. गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे एक युवक ने अपने ही पड़ोस की नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कांड संख्या 119/2026 दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, गांव में एक शादी थी. घर की सभी महिलाएं हल्दी की रस्म में शामिल होने के लिए बाहर गयी थीं. किशोरी को घर में अकेला पाकर स्व नूर मोहम्मद मंसूरी का पुत्र वसीम मंसूरी ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और नाबालिग से दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता किसी तरह छत में चढ़कर जोर-जोर से चिल्लाने लगी. उसकी चीखें सुनकर लोग उसके घर आये और देखा कि दरवाजा खोलकर आराेपी वसीम भाग गया. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर रातू थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और इसके साथ ही संबंधित न्यायालय और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पीड़िता का बयान भी दर्ज करा लिया गया है.

एक बच्चे का पिता है आरोपी :

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी वसीम मंसूरी न केवल शादीशुदा है, बल्कि एक बच्चे का पिता भी है. उसका ससुराल जमशेदपुर में है और उसकी पत्नी फिलहाल अपने मायके में रह रही है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार है. रातू पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola