डोरंडा में नाबालिक का अपहरण कर हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

डोरंडा में नाबालिक का अपहरण कर हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तारदो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी

विज्ञापन

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिक लड़की का अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने विजय नामक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है. पुलिस के अनुसार घटना 11 अगस्त की है. घटना को अंजाम तीन युवकों ने दिया है. तीनों युवक पोखर टोली स्थित एक बाउंड्री वाल के अंदर नाबालिक को ले गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

जहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. अन्य आरोपियों में प्रेम और अरुण पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. घटना के बाद नाबालिक को जान से मारने की धमकी दी गयी थी. लेकिन नाबालिग ने हिम्मत दिखाते हुए इसकी जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद जानकारी पुलिस को मिली. प्राथमिकी के अनुसार पोखरटोली के रहने वाले तीन युवक अरुण, प्रेम और विजय ने धोखे से नाबालिक को बिरसा चौक के पास बुलाया. एक स्कूटी और एक बाइक से तीनों आरोपी आये, फिर बिरसा चौक के पास नाबालिग को स्कूटी में जबरन बैठा लिया.

हालांकि नाबालिग ने युवकों के साथ जाने से इंकार किया. तब आरोपियों ने उससे कहा कि वह तुरंत लौट कर आ जायेगी. इसके बाद आरोपी उसे पोखर टोली के एक मकान में ले गये, जहां नाबालिक को जबरन शराब पिलायी गयी. इसके बाद आरोपी विजय, प्रेम और अरुण ने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया. विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की. उसी दिन शाम को तीनों आरोपी उसे वापस बिरसा चौक छोड़कर फरार हो गये. नाबालिग के अनुसार वह विजय को पहले से जानती थी. विजय ने ही उसे फोन कर बुलाया था.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola