Ranchi news : रांची में न्यूरो व कैंसर का डेडिकेटेड अस्पताल खोल सकता है मेदांता ग्रुप

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली में डॉ नरेश त्रेहान से मिले रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ. इस दौरान राजधानी में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था स्थापित करने पर हुई चर्चा. डॉ नरेश त्रेहान को रांची आने का निमंत्रण भी दिया.

विज्ञापन

रांची. राजधानी रांची में न्यूरो और कैंसर के उपचार की बेहतर व्यवस्था देने के उद्देश्य से नयी दिल्ली में मेदांता के निदेशक पद्मश्री डॉ नरेश त्रेहान से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच न्यूरो और कैंसर के लिए डेडिकेटेड अस्पताल खोलने पर चर्चा हुई. इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने डॉ त्रेहान को सम्मानित किया और चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए आभार प्रकट किया. वहीं, इस दौरान स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में हालिया परिवर्तन, रांची में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, न्यूरो व कैंसर के इलाज जैसे गंभीर विषयों पर भी चर्चा हुई. रक्षा राज्यमंत्री श्री सेठ ने बताया कि उन्होंने डॉ नरेश त्रेहान को रांची आने का निमंत्रण भी दिया है. रांची में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था हो, इसके लिए अस्पताल खोलने के लिए उन्होंने भी रुचि दिखायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola