बूटी मोड़ महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति की नयी कार्यकारिणी गठित

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापूजा बुटी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के बूटी मोड़ स्थित महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। डॉ. रुद्र नारायण महतो को समिति का अध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन

रांची : महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, शिवाजी चौक, बूटी मोड़ की बैठक रूद्र नारायण महतो की अध्यक्षता में हुई. संचालन सज्जन कुमार पंकज ने किया. बैठक में दुर्गापूजा आयोजन को लेकर नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया.

विज्ञापन

नयी कार्यकारिणी में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी को मुख्य संरक्षक, डॉ. रूद्र नारायण महतो को अध्यक्ष, रवि कुमार पिंकू और सज्जन कुमार पंकज को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. वहीं बलराम सिंह, श्याम कुमार मुन्ना, जुगल किशोर ओहदार, उपेंद्र सिंह और पवन दुबे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी.

उमेश कामदार बने महासचिव

उमेश कामदार को महासचिव तथा संजय महतो और विकास कुमार (सुजीत) को सचिव बनाया गया. मनोज ठाकुर, प्रदीप साहू, विक्रम गुप्ता, रणधीर सिंह, जय शंकर प्रसाद और महेश नायक को उपसचिव की जिम्मेदारी मिली.

कोषाध्यक्ष के रूप में शंकर प्रसाद और विनय रंजन जायसवाल तथा उप कोषाध्यक्ष के रूप में मनोज यादव का चयन किया गया. मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सतीश केशरी और विद्युत महतो को दी गयी.

संरक्षक के रूप में विधायक सुरेश बैठा, पार्षद अवधेश बैठा, कार्यानंद तिवारी, पवन यादव समेत 21 सदस्यों का चयन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola