क्षत्रिय महासभा ने वीर कुंवर सिंह जयंती मनायी

Updated:
विज्ञापन

खिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कांके के तत्वावधान में मंगलवार को अरसंडे दुर्गा मंदिर परिसर में वीर कुंवर सिंह जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

रांची. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कांके के तत्वावधान में मंगलवार को अरसंडे दुर्गा मंदिर परिसर में वीर कुंवर सिंह जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ विमलेश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज सदैव लोगों की मदद करने के आगे आता रहा है. एक चिकित्सक के नाते उनका भी धर्म लोगों की सेवा करना है. बाबू कुंवर सिंह ने भी समाज व देश के लिए अपनी जान दे दी. हमें उनसे सीख लेने की जरूरत है. बीएयू के सेवानिवृत्त अधिकारी नागेश्वर सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का काम ही लोगों को छत्रछाया देना है. उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि बाबू कुंवर सिंह की जयंती पर सिर्फ क्षत्रिय ही नहीं, बल्कि अन्य प्रबुद्ध लोग भी शामिल हुए हैं. कार्यक्रम को बीएयू के रिसर्च डायरेक्टर डॉ पीके सिंह, डीन डॉ डीके शाही और सुनील सिंह ने भी संबोधित किया. स्वागत हरेंद्र सिंह, संचालन रंधीर सिंह व धन्यवाद ज्ञापन शिवाजी सिंह ने किया. इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, श्याम किशोर सिंह, जीतेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, रामफल सिंह, एनसी मिश्रा, त्रिलोकी अवस्थी, बादल डे, सुधीर सिंह, चंद्रशेखर सिंह और ललितेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे. इससे पूर्व कुंवर सिंह की तसवीर पर उपस्थित लोगों ने मल्यार्पण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola