मधु प्रिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उदधाटन, डिस्टनी सीए जीता

Updated:
विज्ञापन

मधु प्रिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उदधाटन, डिस्टनी सीए जीता

विज्ञापन

रांची. पुराना विधानसभा मैदान में सोमवार को मधु प्रिया मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन अर्चित आनंद और अनूप कुमार सिन्हा द्वारा किया गया. पहला मैच डिस्टीनी क्रिकेट एकेडमी और अरुणोदय क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया. डिस्टनी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुना. पहले बल्लेबाजी करते हुए डिस्टीनी क्रिकेट एकेडमी ने दो विकेट पर 178 रन बनाये. इसमें प्रिंस ने 68, करण कुमार ने 53 और आदित्य ने 27 रन बनाये. सात्विक ने एक विकेट लिया. जवाब में अरुणोदय की टीम 121 रन पर ऑलआउट हो गयी. जिसमें अभि ने 51 व आदित्य ने 24 रन बनाये. डिस्टीनी ने 57 रनों से ये मैच जीता. इसमें कपिल ने 27 रन देकर दो विकेट व करण व प्रिंस ने एक-एक विकेट लिया. मैच के हीरो रहे आदित्य श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच चुना गया. जिन्होंने शानदार नाबाद 21 रनों की पारी खेली और दो कैच और तीन रन आउट किये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola