ePaper

Lok Sabha Election 2024 Phase six Voting PHOTOS: रांची, धनबाद में लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह चरम पर, सुबह से ही लाइन में लगे लोग

Updated at : 25 May 2024 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Phase six Voting PHOTOS: रांची, धनबाद में लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह चरम पर, सुबह से ही लाइन में लगे लोग

रांची लोकसभा के सिल्ली में एक मतदान केंद्र के बाहर सुबह-सुबह लगी लंबी कतार. फोटो : विष्णु गिरी

Lok Sabha Election 2024 Phase six: झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह देखते ही बन रहा है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ लगी है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Phase six Voting PHOTOS: झारखंड की 4 लोकसभा सीट समेत देश के 8 राज्यों की 58 सीटों पर शनिवार (23 मई) को मतदान हो रहा है. मतदान के दिन झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है. सुबह 5 बजे से ही मतदाता लाइन में लग गए.

सिल्ली में मॉक पोल करते मतदानकर्मी. फोटो : विष्णु गिरी

रांची लोकसभा और धनबाद लोकसभा क्षेत्र में सुबह से ही मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया. खासकर महिला मतदाता हर बूथ पर नजर आईं. रांची के सिल्ली में सुबह 6 बजे से पहले मतदानकर्मियों ने मॉक पोल किया.

खिजरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 15, 16 और 17 पर लगी मतदाताओं की भीड़. फोटो : रोहित

इससे करीब एक घंटा पहले यानी 5 बजे से ही मतदाताओं का बूथ पर आना शुरू हो गया. सिल्ली हो या बुढ़मू हर जगह सुबह-सुबह लोग मतदान करने के लिए पहुंच गए हैं. सबको मालूम है कि सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होना है, लेकिन लोग 5 बजे से ही बूथ पर पहुंचने लगे.

धनबाद लोकसभा क्षेत्र के गोविंदपुर में एक मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मी. फोटो : हीरालाल पांडेय

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सुबह से सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. मतदानकर्मी भी मतदाताओं के आने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जहां लोग मतदान कर रहे हैं. रांची और सरायकेला जिले के लोग रांची का सांसद चुनते हैं.

पिपरवार में सुबह से ही लग गई मतदाताओं की कतार. पुरुष-महिला के लिए अलग-अलग लाइन. फोटो : सुनील कुमार

रांची लोकसभा सीट पर 21,88,339 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 11,08,208 पुरुष और 10,80,112 महिला मतदाताओं के साथ-साथ 69 थर्ड जेंडर वोटर भी हैं.

बोकारो में मतदान करने के बाद बुजुर्ग दंपती ने ली सेल्फी. फोटो : प्रभात खबर

धनबाद लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 22,79,196 मतदाता 25 उम्मीदवारों में से एक सांसद का चयन करेंगे. इस सीट पर 11,93,486 पुरुष और 10,85,630 महिला मतदाताओं के साथ-साथ थर्ड जेंडर के 80 वोटर भी हैं. धनबाद और बोकारो जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के लोग धनबाद लोकसभा का सांसद चुनते हैं.

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के चांडिल स्थित मुसरीबेड़ा में अपनी मां के साथ मतदान करने जाता दिव्यांग संतोष कालिंदी. फोटो : हिमांशु

इसी तरह जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 18,62,913 वोटर, जिसमें 9,34,519 पुरुष और 9,28,262 महिला एवं 132 थर्ड जेंडर वोटर हैं, अपना सांसद चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं. जमशेदपुर झारखंड का एकमात्र लोकसभा सीट है, जहां सिर्फ पूर्वी सिंहभूम के मतदाताओं के वोट से सांसद का चुनाव होता है.

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के डुमरी में मतदान केंद्र पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़. फोटो : शशि जायसवाल

गिरिडीह लोकसभा सीट पर 18,59,980 मतदाता अपना सांसद चुनेंगे. यहां 9,58,285 पुरुष, 9,01,687 महिला और 8 थर्ड जेंडर वोटर हैं. 3 जिलों (गिरिडीह, बोकारो और धनबाद) के मतदाता गिरिडीह लोकसभा का सांसद चुनते हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola