चारा घोटाला: लालू यादव को 5 साल जेल, 60 लाख रुपये जुर्माना, बोले वकील- फैसले के खिलाफ जाएंगे हाईकोर्ट
चारा घोटाले मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव को 5 साल की सजा के साथ साथ 60 लाख रुपया का जुर्माना लगाया गया है. सजा मिलने के बाद वकील ने कहा है कि हम सीबीआई विशेष न्यायधीश की अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे.
वकील बोले- हम सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में करेंगे अपील
लालू यादव को 5 साल की जेल की सजा मिलने के बाद वकील ने कहा है कि हम सीबीआई विशेष न्यायधीश की अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे. बता दें लालू को 60 लाख रुपया जुर्माना भी भरना होगा.
लालू यादव को 5 साल की जेल
चारा घोटाले मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव को 5 साल की सजा के साथ साथ 60 लाख रुपया का जुर्माना लगाया गया है. इससे पहले उनके वकील ने कोर्ट में उनकी उम्र और बीमारी का हवाला देते हुए कम से कम सजा देने की मांग की थी.
सजा की सुनवाई से पहले तनाव में लालू यादव
सजा के ऐलान से पहले डॉक्टरों ने लालू यादव के स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें उनका बीपी बढ़ गया है. जिसके बाद चिकित्सकों की टीम को उनकी निगरानी में रखा गया है.
कौन कौन लोग थे दोषी
लालू यादव समेत जिन लोगों को दोषी करार किया गया था उनमें चार राजनीतिज्ञ, एक आइएएस, एक आइआरएस, दो ट्रेजरी ऑफिसर, 32 पशुपालन हैं. अदालत ने लालू यादव सहित शेष 40 अभियुक्तों के लिए सजा के बिंदु पर 21 फरवरी की तिथि निर्धारित की थी. इन अभियुक्तों को फैसले के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था. जबकि जिन अभियुक्तों को तीन-तीन साल की सजा सुनायी गयी, उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया.
लालू यादव के पेइंग वार्ड के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
लालू प्रसाद यादव के पेइंग वार्ड के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी है जेल प्रशासन के अलर्ट होने के साथ पुलिस प्रशासन ने भी वहां मजिस्ट्रेट और कुछ नए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है. लालू यादव के पेइंग वार्ड में किसी को अभी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है.
चार मामलों में मिल चुकी है सजा
चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव से जुड़े झारखंड में कुल पांच मामले हैं. इनमें से चार मामलों में उन्हें सजा मिल चुकी है. लालू यादव को पहले ही चाईबासा के दो मामले, देवघर व दुमका से जुड़े चारा घोटाले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है. अब चारा घोटाले के सबसे बड़े डोरंडा कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने इन्हें दोषी करार दे दिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए