लाखों रुपये का कर्ज एक ही दिन में बैंक को नकद चुकाया

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Mar 2020 12:42 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर स्थित इंडो डेनिश टूल रूम (आइडीटीआर) के अधिकारी के पारिवारिक सदस्यों ने बैंक से लिये गये लाखों के कर्ज को एक दिन में ही चुका दिया. लाखों रुपये के कुछ कर्ज आठ महीने में चुकाने का कीर्तिमान भी स्थापित किया गया, वह भी नकद. आय

विज्ञापन

रांची : जमशेदपुर स्थित इंडो डेनिश टूल रूम (आइडीटीआर) के अधिकारी के पारिवारिक सदस्यों ने बैंक से लिये गये लाखों के कर्ज को एक दिन में ही चुका दिया. लाखों रुपये के कुछ कर्ज आठ महीने में चुकाने का कीर्तिमान भी स्थापित किया गया, वह भी नकद. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में फंसे टूल रूम के डीजीएम आशुतोष कुमार के मामले की सीबीआइ जांच में इसका खुलासा हुआ है.

जांच रिपोर्ट के अनुसार, आशुतोष कुमार ने अपने और पारिवारिक सदस्यों के नाम आय से अधिक 1.96 करोड़ रुपये की संपत्ति जमा की. साथ ही बचाव के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया. अपनी पत्नी चयनिका कुमारी और रिश्तेदार केशव वत्स के नाम पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (आदित्यपुर ब्रांच) से कर्ज लिया. इसे फिक्स डिपॉजिट किया और संपत्ति खरीदी. इसके बाद कर्ज की अधिकांश रकम को नकद जमा कर कम से कम समय में चुका दिया. कर्ज लेने और उसे कम से कम समय में चुकाने के 10 मामले सीबीआइ जांच में सामने आये हैं. जांच में यह भी पाया गया कि आशुतोष के रिश्तेदार केशव वत्स की आमदनी इतनी नहीं थी कि वह लाखों के कर्ज को कम समय में चुका दे. सीबीआइ जांच से पहले केशव ने कभी आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया.

ऐसे हुआ पैसे का खेल : जांच में पाया गया कि चयनिका कुमारी के फिक्स डिपॉजिट को गिरवी रख कर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से केशव के नाम पर 10 लाख रुपये का कर्ज लिया गया. इसे भी फिक्स कर दिया गया. इसके बाद सिर्फ छह महीने में कर्ज व सूद सहित 10.41 लाख रुपये की रकम चुका दी. इतना ही नहीं 10.41 लाख रुपये में से 7.85 लाख रुपये नकद चुकाया. 31 जुलाई 2013 को लिये गये 10 लाख के कर्ज को तीन अगस्त से चुकाना शुरू कर दिया. तीन अगस्त को दो बार में 1.50 लाख रुपये नकद जमा किये. इस तरह 15 जनवरी 2014 तक नकद 7.85 लाख और शेष रकम चेक से जमा कर छह महीने में कर्ज चुका दिया. 15 नवंबर 2010 को पांच लाख रुपये का कर्ज लिया. इसे सूद सहित सिर्फ 30 दिन में यानी 15 दिसंबर 2010 को चुका दिया.

इसमें से 90 हजार रुपये नकद जमा किये. आशुतोष के पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों ने 11.20 लाख रुपये के कर्ज को सिर्फ नौ महीने में सूद सहित कुल 11.64 लाख रुपये चुका दिये, वह भी नकद. आठ दिसंबर 2014 को लिये गये पांच लाख के कर्ज को नौ दिसंबर 2014 को ही चुका कर लोन अकाउंट बंद करा दिया. 15 जनवरी 2014 को लिये गये 16.10 लाख के कर्ज को सिर्फ आठ महीने में तीन सितंबर 2014 को सूद सहित कुल 16.61 लाख रुपये चुका दिये. इसमें 16.56 लाख रुपये नकद चुकाया.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola