झारखंड में इन जगहों पर कुड़मी आंदोलन खत्म, 25 को रांची में होगी वार्ता, इतनी ट्रेनें हुईं प्रभावित

झारखंड के मुरी, नीमडीह, गोमो और घाघरा के साथ-साथ ओडिशा के खेमाशुली और भोजपुरा में शुरू हुआ कुड़मियों का आंदोलन दो जगह समाप्त हो गया. 25 सितंबर को इस मुद्दे पर झारखंड के मुख्य सचिव और टीआरआई के निदेशक के साथ कुड़मियों के प्रतिनिधियों की रांची में वार्ता होगी.
कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग पर झारखंड और ओडिशा में छह जगहों पर चल रहा रेल टेका यानी रेल रोको आंदोलन पर बुधवार की शाम को बड़ी खबर आई. दो जगह आंदोलन खत्म हो गया है. दो जगह जारी है. इस आंदोलन की वजह से काफी संख्या में ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया और कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करना पड़ा. इस दौरान रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. आंदोलन को खत्म करने के लिए आंदोलनकारियों के साथ एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने दो घंटे तक वार्ता की. वार्ता खत्म होने के बाद अजित महतो ने रेल ट्रैक पर बैठे अपने समर्थकों और मीडियाकर्मियों को संबोधित किया. इसमें उन्होंने कहा कि दो घंटे की वार्ता हुई है. इसमें तय हुआ है कि झारखंड के मुख्य सचिव और टीआरआई के निदेशक के साथ 25 सितंबर को रांची में वार्ता होगी. इस बैठक में अगर उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं हुआ, तो वे एक बार फिर इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे. कुड़मी नेताओं ने बताया कि आज यानी 20 सितंबर को उन्होंने झारखंड और ओडिशा में छह जगहों पर रेल टेका यानी रेल का चक्का जाम कर दिया. कहा कि झारखंड में मुरी, गोमो, नीमडीह और घाघरा के अलावा ओडिशा के खेमाशुली और भोजपुरा में रेल रोका. नीमडीह और घाघरा में अभी भी आंदोलन जारी है.
मांगें नहीं मानी गई, तो इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे
अजित महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, आदिवासी मामलों के मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्रालय, मुख्य न्यायाधीश, राज्यों के मुख्य सचिव और मुख्यमंत्रियों के सामने हम अपनी मांग रखेंगे. सभी को हमने चिट्ठी लिखी और जब हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं हुआ, तब हम रेल ट्रैक पर उतरे हैं. उन्होंने आंदोलन कर रहे लोगों से कहा कि आपलोग काफी देर से यहां डटे हुए हैं. कई लोग भूखे-प्यासे डटे हैं. कई लोग कल ही यहां आ गए होंगे. उन सबको धन्यवाद. महतो ने कहा कि अगर 25 सितंबर को हमारी मांगों पर विचार नहीं हुआ, तो हम फिर से और इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे. हमारी मांग है कि कुड़मियों को आदिवासी (एसटी) का दर्जा मिले और हमारी भाषा कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए.
आंदोलन की वजह से कई ट्रेनें हुईं प्रभावित
कुड़मियों के आंदोलन की वजह से 20 सितंबर को मूरी – सिल्ली रेलखंड तथा गोमो स्टेशन पर जन आंदोलन की वजह से रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेनें प्रभावित हुईं. वहीं, कुछ ट्रेनें लिंक रेक की अनुपलब्धता के कारण रद्द कर दी गईं. ऐसे ट्रेनों की पूरी लिस्ट यहां देखें.
-
03597 रांची-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रद्द रही.
-
13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रद्द रही.
-
18036 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
15027 हटिया – गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
13403 रांची – भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
15661 रांची – कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
02831 धनबाद – भुवनेश्वर एक्सप्रेस 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
18616 हटिया – हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
18620 गोड्डा – रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
18615 हावड़ा – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
13404 भागलपुर – रांची एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
08642 बरकाकाना – आद्रा पैसेंजर ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
08696 रांची – बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
08151 टाटानगर – बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
08196 हटिया – टाटानगर पैसेंजर ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
13304 रांची – धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
13403 रांची – भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
18619 रांची – गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
18622 हटिया – पटना एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रद्द.
-
13351 अल्लापुझा – धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना, हेहल, सांकी, रांची होकर चली.
-
18614 चोपन–रांची एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी, रांची होकर चली.
-
22349 पटना–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना, हेहल, सांकी, रांची होकर चली.
-
18625 पूर्णिया कोर्ट – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, हेहल, सांकी होकर चली.
-
18618 न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, हेहल, सांकी होकर चली.
-
13504 हटिया – बर्दवान एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा – कतरासगढ़ होकर चली.
-
22349/22350 पटना–रांची –पटना वंदे भारत ट्रेन 20 सितंबर 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना, मेसरा, टाटीसिलवे, रांची होकर चलेगी.
-
12817 हटिया – आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची, टाटीसिलवे, मेसरा, बरकाकाना, टोरी, सोन नगर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर चली.
-
20839 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 20 सितंबर को अपने परिवर्तित मार्ग रांची, लोहरदगा, टोरी होकर चलेगी.
-
18624 हटिया – इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को रांची, टाटीसिलवे, मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा होकर चलेगी.
-
18609 रांची – लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची, लोहरदगा, टोरी होकर चलेगी.
-
18623 इस्लामपुर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा, टाटीसिलवे होकर चलेगी.
-
13503 बर्दवान – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का 20 सितंबर 2023 को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर आंशिक समापन.
-
18085/18086 खड़गपुर – रांची – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन का 20 सितंबर 2023 का मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन/प्रारंभ.
-
13319 दुमका – रांची एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 का तुलिन स्टेशन पर आंशिक समापन.
-
12019/12020 हावड़ा – रांची – हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 का बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर आंशिक समापन/प्रारंभ.
-
12365/12366 पटना – रांची – पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 का बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर आंशिक समापन/प्रारंभ.
-
18035/18036 खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर 2023 का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन/प्रारंभ.
-
18601 टाटानगर – रांची एक्सप्रेस ट्रेन का 20 सितंबर 2023 को चांडिल स्टेशन पर आंशिक समापन.
-
22891 हावड़ा – रांची एक्सप्रेस ट्रेन का 20 सितंबर 2023 को टाटानगर स्टेशन पर आंशिक समापन.
-
03596 आसनसोल – बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन का 20 सितंबर 2023 को कोटशिला स्टेशन पर आंशिक समापन.
Also Read: कुड़मी आंदोलन का असर, रांची रेलवे स्टेशन में इंतजार कर रहे यात्रियों ने क्या कहा, देखें VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




