रांची के प्रणामी मंदिर में मना श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव, बाल स्वरूप की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के पुंदाग स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भजन-कीर्तन और विशेष पूजा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

रांची. पुंदाग स्थित श्री राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भगवान श्री राधाकृष्ण का मनमोहक शृंगार किया गया. बाल स्वरूप श्रीकृष्ण को झूले में विराजमान कर झूलन उत्सव मनाया गया.

विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा

पुजारी पंडित अरविंद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करायी. इसके बाद भगवान को केसरिया खीर, पेड़ा, माखन-मिश्री, पंजीरी और फलों का भोग लगाया गया. पूजा के बाद जागरण का आयोजन हुआ.

भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

जागरण में मनीष सोनी और प्रणामी महिला समिति की सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी. इस दौरान 'अच्युतं केशवं...', 'राधे-राधे जपो' और 'गोविंद बोलो...' जैसे भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया. श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया.

कार्यक्रम के दौरान बाल श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गयी. भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola