अपहरणकर्ता रांची रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, ओडिशा की किशोरी बरामद

Updated:
विज्ञापन

आरपीएफ ने अपहरणकर्ता को पकड़ कर ओडिशा की लांजीगढ़ पुलिस को सौंपा

विज्ञापन

रांची़ ओडिशा के रायगढ़ा जिला की एक किशोरी को अमित दास (26 वर्ष) नामक युवक ने सोशल साइट इंस्टाग्राम के जरिये प्रेम जाल में फंसाया. फिर किशोरी को लेकर उसके घर से भाग गया. इसके बाद किशोरी के पिता ने लांजीगढ़ थाना में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी. इसकी सूचना ओडिशा पुलिस ने रांची के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार को दी. ओडिशा पुलिस ने बताया कि किशोरी का अपहरण कर ट्रेन से ले जाया रहा है. मंडल सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ के इंस्पेक्टर दिगंजय शर्मा को ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत त्वरित कार्रवाई करने को कहा. इसके बाद इंस्पेक्टर ने रांची रेलवे स्टेशन पर तलाशी के दौरान आरोपी को किशोरी के साथ प्लेटफॉर्म नंबर एक पर नन्हे फरिश्ते टीम की सुमन मिंज व अंजना कुमारी के सहयोग से पकड़ लिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को प्रेमाश्रय संस्था को सौंप दिया गया. वहीं मामले में किशोरी के पिता व ओडिशा पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद ओडिशा की लांजीगढ़ थाना के अफसर अपनी टीम के साथ रविवार को आरपीएफ पोस्ट रांची आये. उन्हें आरोपी अमित दास (26 वर्ष) को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया. अमित दास ओडिशा के नवरंगपुर जिला के उमरकोट थाना अंतर्गत अशोक मार्ग, रोड नंबर-3 का निवासी है. पुलिस के अनुसार पहले भी इस तरह के मामले में वह जेल जा चुका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola