खाटू नरेश की शोभायात्रा रांची में 1008 निशान के साथ निकली, भक्त झूमते हुए निशान लेकर पहुंचे श्याम मंदिर

Published by :Guru Swarup Mishra
Published at :18 Mar 2024 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
खाटू नरेश की शोभायात्रा रांची में 1008 निशान के साथ निकली, भक्त झूमते हुए निशान लेकर पहुंचे श्याम मंदिर

खाटू नरेश की शोभायात्रा में निशान के साथ शामिल भक्त

राजधानी रांची में सोमवार को श्री श्याम मित्र मंडल के स्थापना दिवस पर खाटू नरेश की शोभायात्रा 1008 निशान के साथ निकाली गयी. इस दौरान झूमते हुए भक्त निशान लेकर श्रीश्याम मंदिर पहुंचे.

विज्ञापन

रांची: श्री श्याम मित्र मंडल के स्थापना दिवस पर श्याम प्रभु के जयकारों व 1008 निशान के साथ सोमवार को रांची में भक्तों ने झूमते हुए निशान शोभायात्रा निकाली. यह शोभायात्रा मारवाड़ी भवन से शुरू होकर गोरखनाथ लेन, महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, कोतवाली रोड, कार्ट सराय रोड से होते हुए हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ. रथ पर विराजमान खाटू नरेश का दर्शन व श्रृंगार देखकर भक्त अवीभूत हो रहे थे. मुख्य रथ पर अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया व राजीव रंजन मित्तल बैठे थे.जो खाटू नरेश की सेवा कर रहे थे.

मेरे श्याम की दीवानगी सर चढ़कर बोले
शोभायात्रा में बादल ग्रुप की ताशा पार्टी, झुंझुनू से आई 51 सदस्यों की डफ पार्टी अपने भजनों से भक्तों को झूमा रहे थे. वहीं मंदिरा सिंह ग्रुप की नृत्य मंडली नृत्य पेश किया. धनबाद से आए गायक पंकज सांवरिया व पंकज मोदी ने भजनों की गंगा प्रवाहित की. उन्होंने मेरे श्याम की दीवानगी सर चढ़कर बोले, थान देख कोनी पाई बाबा श्याम घुंघटियो आड़े आओ जी, म्हारा प्यारा है गजानंद आइजो, कन्हैया जमुना में डर लागे रे, सांवरिया थारो खूब सज्यो दरबार, दुनिया चले ना श्री राम के बिना गीत पेश किया. पवन शर्मा, मदन सोनी, रवि जोशी, विनोद डागा, सलज अग्रवाल व तनय काठपाल ने भजनों की गंगा बहाई.

शोभायात्रा का स्वागत
सूरज संगम महावीर चौक, जन कल्याण समिति प्यादा टोली सहित अन्य संस्थाओं की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया गया. कई जगहों पर भक्तों ने श्याम प्रभु की आरती उतारी और उनसे सबकी मंगलकामना के लिए प्रार्थना किया.मंडल की ओर से रास्ते भर बुंदिया प्रसाद का वितरण किया गया. गौरव अग्रवाल मोनू ,पवन गाड़ोदिया, आदित्य लोहिया ने शोभायात्रा का संचालन किया. इससे पूर्व प्रातः साढ़े पांच बजे मंगला आरती के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन शुरू हुए. श्रृंगार पंच आरती के बाद चार बजे से भक्तों का दर्शन शुरू हुआ.वहीं शाम सात बजे ग्वाल भोग व पंच आरती, 8:30 बजे शयन आरती हुई. अभिषेक जैन के जन्मोत्सव पर मंदिर में निर्मित विशेष प्रसाद एवं केक का भोग लगाया गया. 19 मार्च को 94 वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का पाठ होगा. पंकज मोदी व पंकज सांवरिया सामूहिक संगीतमय पाठ कराएंगे. विनोद अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल और सौम्या अग्रवाल हनुमान जी की अखंड ज्योति प्रज्वलित करेंगी.



इनका सहयोग रहा
निशान शोभा यात्रा में श्रवण ढ़ांढ़निया, अनिल नारनोली, रौनक पोद्दार, अरविंद सोमानी, रोशन खेमका, कौशल चौधरी, संजय सर्राफ , अमित सरावगी, पंकज सरावगी, श्याम सुंदर जोशी, किशन शर्मा ,मुकेश बरनवाल, दिनेश अग्रवाल, अभिषेक सरावगी, अंकित मोदी, लोकेश जालान, यश सुरेखा, सिद्धार्थ पोद्दार, निखिल नारनोली, स्नेहा पोद्दार, विशाल पोद्दार, आशुतोष खेतान, अर्जुन अग्रवाल, आशीष डालमिया सहित अन्य भक्तों का सहयोग रहा.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola