रांची: कांके भूमि घोटाला के आरोपी कमलेश की 66 एकड़ जमीन ED ने की जब्त

Updated:
विज्ञापन

इडी की कार्रवाई. (सांकेतिक तस्वीर

इडी ने कांके भूमि घोटाला मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश कुमार सिंह की 66 एकड़ जमीन जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 85 करोड़ रुपये है. यह जमीन फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध रूप से खरीदी गई थी.

विज्ञापन

Kanke Land Scam: इडी ने कांके भूमि घोटाला को अंजाम देने के आरोपी कमलेश कुमार सिंह की 66 एकड़ जमीन जब्त कर ली है. इसकी अनुमानित कीमत 85 करोड़ रुपये आंकी गयी है. इडी ने जांच में पाया था कि कांके और नगड़ी अंचल क्षेत्र में कमलेश ने जमीन से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध तरीके से उनकी खरीद-बिक्री की और उन पर कब्जा किया. इसमें कई अधिकारियों की संलिप्तता पर भी संदेह हैं, जिसकी इडी जांच कर रही है. इडी की जांच में खुलासा हुआ है कि 66 एकड़ जमीन के एक हिस्से की बिक्री कर दी गयी थी, जबकि शेष जमीन का हस्तांतरण नहीं हो पाया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामले की जांच जारी

एजेंसी ने मामले में पहले ही कमलेश कुमार सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. इडी के अनुसार, कमलेश कुमार सिंह और उसके सहयोगियों ने सरकारी अधिकारियों के साथ कांके अंचल क्षेत्र की जमीनों के रिकॉर्ड में हेराफेरी की. आरोप है कि गैर-मजरूआ, भुइंहरी, आदिवासी और सरकारी प्रकृति की जमीनों के दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार कर उनकी सामान्य जमीन के रूप में खरीद-बिक्री की गयी.

ये भी पढ़ें: झारखंड: कुड़ू के आवासीय स्कूल में घुसा करैत सांप, रात को सो रही 4 छात्राओं को काटा, एक की मौत

ये भी पढ़ें: चक्रधरपुर में 8 साल से अधूरी है 7.33 किमी सड़क, आरईओ ऑफिस के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

2024 में गिरफ्तार हुआ था कमलेश, घर से मिले थे एक करोड़

इडी ने 26 जुलाई 2024 को कमलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था और उसके ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी में उसके आवास से एक करोड़ रुपये से अधिक नकदी और 100 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे. बाद में एजेंसी ने मनी लाउंड्रिंग के तहत जांच को आगे बढ़ाया.

ये भी पढ़ें: 'मंत्री महोदया, सिमडेगा के गांवों को टापू बनने से बचाएं', दीपिका पांडेय सिंह से मिले विधायक भूषण बाड़ा




विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola