Ranchi News : आकर्षक पूजा पंडाल में विराजेंगी मां काली, रात आठ बजे से होगी पूजा

Updated at : 19 Oct 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : आकर्षक पूजा पंडाल में विराजेंगी मां काली, रात आठ बजे से होगी पूजा

राजधानी में विभिन्न जगहों पर काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है. आकर्षक पंडाल के साथ विद्युत सज्जा की जा रही है.

विज्ञापन

श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति का आज से 25 अक्तूबर तक पूजनोत्सव

रांची. राजधानी में विभिन्न जगहों पर काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है. आकर्षक पंडाल के साथ विद्युत सज्जा की जा रही है. कई जगहों पर श्रद्धालु मेला का आनंद भी उठा सकते हैं. डोरंडा, कुसई, निवारणपुर, लालपुर, धुर्वा, हरमू, डंगराटोली समेत कई जगहों पर काली पूजा होगी. श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति, डोरंडा की ओर से मां काली की पूजा पंडाल बनाकर की जा रही है. मेला भी लग गया है. पूजनोत्सव 20 से 25 अक्तूबर तक होगा. समिति के सपन घोष ने बताया कि इस वर्ष 75वां वर्ष का आयोजन किया जा रहा है. पूजा पंडाल अमेरिका का विष्णु मंदिर के प्रारूप में बनाया गया है. आकर्षक लाइटिंग की गयी है. साथ ही आनंद मेला भी लगा है. सोमवार की शाम पांच बजे मां काली के पट का अनावरण महामंडलेश्वर त्यागी जी के सान्निध्य में संतों द्वारा किया जायेगा. रात आठ बजे से आचार्य दिनेश गांगुली व पंडित जयराम पाठक के सानिध्य में मां काली की पूजा की जायेगी. आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू चौरसिया, सचिव जयदेव घोष, प्रदीप पांडेय, निर्मल गुप्ता, प्रदीप कुमार मुन्ना, प्रकाश मामा, प्रकाश वर्मा, विजय सिन्हा, विवेक सहाय, राजेश वर्मा, सुनील सिन्हा, कुंदन प्रसाद, चंदन सिंह, श्यामल घोष, अशोक घोष, त्रिपुरारी सिंह, अशोक पासवान, अजय ठाकुर, संटू, शंकर गुप्ता, राहुल चौरसिया, अभिषेक घोष, सम्मी गुप्ता, रिंकु गुप्ता, महादेव घोष, राकेश पाल, गोविंद दास आदि का सहयोग है.

हरिमति मंदिर :

वर्द्धमान कंपाउंड सार्वजनिन दुर्गाेत्सव कमेटी हरिमति मंदिर में काली पूजा सोमवार की रात 8:30 बजे शुरू होगी. मां को भोग निवेदन किया जायेगा. फल में केला, खीरा, मीठा कोहरा और ईख की बलि चढ़ायी जायेगी. पुष्पांजलि होगी. भोग में खिचड़ी, खीर, सब्जी और चटनी का वितरण होगा. सचिव वीरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने बताया कि 21 अक्तूबर की दोपहर में दरिद्र नारायण सेवा की जायेगी. भोजन के साथ वस्त्र भी दान किया जायेगा.

कुसई काली पूजा :

कुसई काली पूजा समिति, डोरंडा में शाम साढ़े छह बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पूजा पंडाल का उदघाटन करेंगे. काल्पनिक पूजा पंडाल बनाया गया है. मेदिनीनगर के 50 कारीगरों द्वारा आदिवासी संस्कृति का अद्भुत नक्काशी देखने को मिलेगी. वहीं, चंदननगर की आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. मेला भी लगा है. आयोजन में अध्यक्ष प्रियरंजन कुमार, सचिव मनी भूषण झा, रविशंकर, अरविंद कुमार, गोलू वर्मा, विष्णुकांत ठाकुर, राजेश एक्का समेत 100 कार्यकर्ता लगे हैं.

काली पूजा स्वागत समिति हरमू रोड :

काली पूजा स्वागत समिति हरमू रोड के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने बताया कि समिति का यह 37वां वार्षिक आयोजन है. मां काली की नयनाभिराम प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार राम पाल ने किया है. सोमवार की शाम पूजा होगी. मंगलवार की दोपहर में भंडारा, शाम छह बजे से माता की महाआरती की जायेगी. 1001 मातृशक्ति माता की महाआरती नशा मुक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ करेंगी. 23 अक्तूबर को मां काली की पूजा के बाद महिला भक्तों द्वारा मां को विदाई दी जायेगी. शाम चार बजे से मां की विर्सजन शोभायात्रा निकलेगी. समिति के सचिव अनिल माथुर, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश, सत्येंद्र वर्मा, संजीव सिंह, अजय जायसवाल, पप्पू वर्मा, सचिदानंद सोनी, संजय शर्मा, संजय लाल गुप्ता, सन्नी वर्मा, प्रतीक वर्मा आदि का सहयोग है.

कॉसमॉस यूथ क्लब लालपुर :

काल्पनिक पूजा पंडाल तैयार किया गया है. आकर्षक लाइटिंग की गयी है. सोमवार की शाम सात बजे आनंदमई मां का महास्नान आरती, नौ बजे मां श्यामा काली की महापूजा, 12 बजे बलिदान व भोग निवेदन, पुष्पांजलि होगी. 21 की शाम साढ़े छह बजे भोग निवेदन और आरती होगी. 22 को भोग निवेदन व आरती के बाद हार्मोनी म्यूजिकल ओर्केस्ट्रा द्वारा कार्यक्रम होगा. इसमें सारेगामापा की मधुरिमा द्वारा रंगारंग कार्यक्रम होगा. 23 को सांस्कृतिक कला प्रदर्शन, 24 को पूजा और दही चूड़ा का भोग, कलश विर्सजन, सिंदूर खेला और शाम चार बजे प्रतिमा विर्सजन शोभायात्रा निकाली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PUJA KUMARI

लेखक के बारे में

By PUJA KUMARI

PUJA KUMARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola